ENGLISH HINDI Thursday, May 09, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
चंडीगढ़

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: न्याय की मांग को लेकर 'आप' ने एमसी ऑफिस के सामने किया विरोध प्रदर्शन

February 06, 2024 01:21 PM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने सोमवार को एक बार फिर मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ विरोध किया और कहा कि इस मामले में न्याय मिलने तक पार्टी भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।
चंडीगढ़ पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर एक बार फिर बल प्रयोग किया और प्रदर्शन खत्म कराने के लिए आप नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसपर आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. सनी अहलूवालिया ने कहा कि वे हमें डरा नहीं सकते। वे हमें हमारे लोकतंत्र और संविधान के लिए लड़ने से नहीं रोक सकते। 


उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन से अनुरोध किया है कि भूख हड़ताल करने वाले हमारे केवल 5 लोग (चार कार्यकर्ता और एक पार्षद) सेक्टर 17 में नगर निगम भवन के सामने बैठेंगे। ठंड के मौसम के कारण हमने उनके लिए एक तंबू और चटाई लगाई है। लेकिन प्रदर्शन कर रहे हमारे कार्यकर्ताओं को पुलिस रोक रही है। पुलिस वहां पांच लोगों को भी बैठने की इजाजत नहीं दे रही है। 

उन्होंने हमें विरोध करने से रोकने के लिए सौ लोगों को भेजा है क्योंकि वे जानते हैं कि हम जीतेंगे। भाजपा के धोखेबाज मेयर को हटाना और निष्पक्ष चुनाव कराना है, तब तक हम लड़ते रहेंगे। डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि वह हमें जितना भी परेशान कर लें, पर हम अपना भूख हड़ताल और विरोध जारी रखेंगे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
पंजाब में गुरबाणी, लोकगीत, वीर रस, वारां और सूफी नाम के पांच दरिया बहते हैं : पद्मश्री सुरजीत पातर गुरुओं के सिखों को खालिस्तानी कहने वालों को मुहं तोड़ जवाब देना जरूरी : दया सिंह चंडीगढ़ के वेदांत सैनी (एआईआर 26) - 100 परसेंटाइल के साथ ट्राइसिटी टॉपर मनीष तिवारी, सभी पर भारी, कांग्रेसजन जोश में : राज नागपाल नंगल में हिन्दू नेता की हत्या के खिलाफ विहिप, चण्डीगढ़ ने किया रोष प्रदर्शन भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्र आरडब्ल्यूए, से. 27-डी की एजीएम में सेक्टर के रखरखाव की प्रशंसा की, बबला ने सेक्टर की डायरेक्टरी रिलीज़ की एसजेवीएन ने किया उत्तरी क्षेत्र के सतर्कता अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं पारस्‍परिक विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रेस कल्ब में तीन दिवसीय जर्निलिस्ट लिटरेचर फेस्टिवल शुरु