ENGLISH HINDI Sunday, February 01, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचनस्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनीगैंडे की रक्षा से विकास की पटरी तक: असम ने संरक्षण की मिसाल कायम कीइनकम टैक्स में कोई राहत न देने से व्यापारियों को निराशामिराकल हीलिंग बंद करो व पाखंडवाद मुर्दाबाद के नारों से गुंजायमान हो गया प्लाजा का माहौलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेशराइट टू सर्विस कमीशन ने प्रभावित आवंटी मनोज वशिष्ठ को 5,000 रुपये तक का मुआवज़ा देने के दिए आदेश
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने आईएएंडएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

December 18, 2025 03:57 PM

फेस2न्यूज /शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को यारोज में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने युवा अधिकारियों से संवैधानिक मूल्यों, ईमानदारी और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया, ताकि वे देशभर में लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा द्वारा स्थापित उच्च मानकों के सच्चे संरक्षक बन सकें।

राज्यपाल ने अधिकारियों से मर्यादा बनाए रखने तथा ज़मीनी स्तर पर वित्तीय जवाबदेही और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने सीएजी  के संवैधानिक महत्त्व पर कहा कि यह संस्था सबसे महत्त्वपूर्ण संवैधानिक संस्थानों में से एक मानी जाती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि अब वे ऐसे संगठन से जुडे़ हैं, जो सार्वजनिक संसाधनों की रक्षा करता है और प्रशासन में वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करता है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भूटान और मालदीव के अधिकारी भी शामिल हैं।

श्री शुक्ल ने 21वीं सदी में सतत् सीखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ज्ञान और अनुकूलन क्षमता ही पेशेवर उत्कृष्टता की कुंजी हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से अकादमी के संसाधनों का भरपूर उपयोग कर अपनी बौद्धिक और व्यावसायिक क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर एक काॅफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।

राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी के महानिदेशक एस. आलोक ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को शपथ भी दिलाई। निदेशक पुष्पलता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) पुरुषोत्तम तिवारी, प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हक़दारी) सुशील कुमार ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
लोक भवन में उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को नई दिशा देगा: मुख्यमंत्री हिमाचल औषधियों गुणों से युक्त भांग के लिए जाना जाएगा, मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचलः मुख्यमंत्री, चिट्टे के विरुद्ध बिलासपुर में उमड़ा जन सैलाब शिमला प्रेसिडेंसी स्कूल, हरिदेवी में वार्षिक समारोह का किया गया आयोजन चिट्टा तस्करों के विरुद्ध निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जारी किए गए 460 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में 26 नवंबर से, मुख्यमंत्री पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ स्वागत आपदा प्रभावित परिवारों को घरेलू सामान के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली धनराशि 70,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख आर्ट ऑफ लिविंग हिमाचल प्रदेश में ऑस्टियोपैथी कॉलेज स्थापित करने के लिए उत्सुकः श्री श्री रविशंकर