ENGLISH HINDI Tuesday, March 31, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांगगौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
हरियाणा

वीर बाल दिवस पर भाजपा ने छोटे साहिबज़ादों की शहादत को किया नमन

December 26, 2025 06:40 PM

साहिबज़ादों की शहादत पर आधारित लघु फिल्म और प्रदर्शनी देख लोग हुए भावुक, साहिबज़ादों की शहादत धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए - अजय मित्तल

फेस2न्यूज /पंचकूला

वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा मुख्यालय पंचकमल के अटल सभागार में दशम गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिजादो के शौर्य की याद में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के सलाहकार एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सरदार लखविंदर पाल सिंह ग्रेवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, कार्यक्रम की संयोजिका परमजीत कौर, सहसंयोजक अमरेंद्र सिंह, जसमेर सिंह बंजारा सहित अन्य गणमान्य जनो ने छोटे साहिबज़ादों की अमर शहादत को नमन किया।

इस मौके पर छोटे साहिबज़ादों की शहादत पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गयी, जिसे देख सभागार में मौजूद सभी की आँखे नम हो आई। कार्यक्रम में सेक्टर 7 गुरुद्वारा कमेटी कीर्तन जत्था से कंवलजीत कौर और उनकी टीम ने छोटे साहिबज़ादों की शहादत पर शबद कीर्तन किया।

जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों का बलिदान सम्पूर्ण मानवता के लिए साहस, आस्था और आत्मसम्मान की अमर मिसाल है। बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी ने अत्याचार और प्रलोभन के सामने झुकने के बजाय धर्म और सत्य के मार्ग को चुना, जिससे उन्होंने यह सिद्ध किया कि भारत की आत्मा कभी भय से पराजित नहीं होती।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह युवाओं को सत्य, धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शहीद साहिबजादों का बलिदान हमें सिखाता है कि अन्याय के सामने झुकना विकल्प नहीं है। उनका जीवन और उनका बलिदान आज के युवाओं के लिए चरित्र, साहस और आत्मबल का पाठ है।

इस अवसर पर कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि वीर बाल दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसलिए की गई, ताकि देश की नई पीढ़ी साहिबजादों के साहस, त्याग और नैतिक दृढ़ता से प्रेरणा ले सके। यह दिवस हमें सिखाता है कि राष्ट्र की नींव संस्कारों, मूल्यों और चरित्र से मजबूत होती है। उन्होंने कहा, साहिबजादों का बलिदान मानवता के लिए साहस और आत्मसम्मान की अमर मिसाल है। धर्म और सत्य के मार्ग पर अडिग रहे साहिबजादों का बलिदान आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सरदार लखविंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का संपूर्ण परिवार धर्म और न्याय की रक्षा के लिए बलिदान हो गया। चमकौर के युद्ध में बड़े साहिबजादों का शौर्य, छोटे साहिबजादों की अदम्य आस्था और माता गुजरी जी का त्याग, भारत की आत्मिक शक्ति के प्रतीक हैं। यह परंपरा गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बलिदान से जुड़ी हुई है, जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण अर्पित किए। उन्होंने कहा, गुरु ग्रन्थ साहिब में महज सिख गुरुओं की वाणी ही नहीं बल्कि उस दौर के हर समाज के गुरुओं के विचारों को भी स्थान दिया गया।

कार्यक्रम के सह संयोजक जसमेर सिंह बंजारा ने छोटे साहिबज़ादों की शहादत को नमन करते कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार की शहादत को दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी शहादत माना जाता है। उनकी कुर्बानियां देश, धर्म और समाज की रक्षा के लिए थीं।

इस मौके पर बंतो कटारिया ने कहा, साहिबज़ादों की शहादत धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए थी, आज हमें जात और धर्म का भेद किये बिना गुरुओ के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, यही सच्चे मायने में उनके शहादत का सम्मान होगा।

इस अवसर पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, अजय शर्मा, जिला महामंत्री जय कौशिक, भवनजीत सिंह सहित तमाम गणमान्य नागरिक एवं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भवनजीत सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर काटते थे गोवंश, नहर में फेंकते थे सबूत, अब सलाखों के पीछे ! डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, पंचकूला ने वार्षिक समारोह “नवांकुर” भव्यता के साथ मनाया हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद समाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभ नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा