ENGLISH HINDI Tuesday, March 31, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांगगौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
हरियाणा

स्वदेशी महोत्सव में स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति और स्वदेशी विचारधारा का हुआ भव्य संगम

December 26, 2025 08:32 PM

 
 फेस2न्यूज /पंचकूला :

सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव 2025 लोगों के लिए स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति, धर्म और स्वदेशी विचारधारा का एक सशक्त मंच बनकर उभरा। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों की भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर विशेष तौर पर कश्मीरी लाल जी संगठन मंत्री पहुंचे ।आयोजन का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करना और भारतीय संस्कृति व संस्कारों से जोड़ना रहा।

स्वास्थ्य जांच कैंप बना जन-आकर्षण का केंद्र : महोत्सव के अंतर्गत लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्तचाप, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। सैकड़ों लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया।
इस अवसर पर राजेश गोयल ने कहा कि “इस तरह के स्वास्थ्य जांच कैंप समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। समय-समय पर जांच से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।”:  

पारंपरिक खेलों में दिखा युवाओं का जोश

महोत्सव में आयोजित घुड़सवारी प्रतियोगिता दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रही। प्रतिभागियों ने घोड़ों के साथ संतुलन और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, पारंपरिक खेल कबड्डी प्रतियोगिता में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों की रुचि को और मजबूत किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां : महोत्सव में लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और हरियाणवी संस्कृति की रंगारंग झलक देखने को मिली। हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकीया ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया और हरियाणवी संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति दी।

तुलसी पूजन कार्यक्रम में महिलाओं की श्रद्धा :  स्वदेशी महोत्सव में तुलसी पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 2000से अधिक महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लिया। महिलाओं द्वारा मां तुलसी को सुसज्जित रूप में मंच पर लाकर पारंपरिक विधि से पूजन किया गया।

उन्होंने कहा कि “स्वदेशी में भारतीयता की महक है और यही भारत का वास्तविक स्वरूप है। यह मेला केवल दुकानों और बिक्री तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों के भीतर के भावों से जुड़ने का माध्यम है।”
राष्ट्रीय स्वदेशी जागरण मंच के संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने कहा कि तुलसी का धार्मिक ही नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक महत्व भी अत्यंत बड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद स्वदेशी आंदोलन को नई दिशा और गति मिली है।

आयोजन को मिली व्यापक सराहना  स्वदेशी मेले के आयोजक रजनीश गर्ग ने बताया कि यह मेला केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, संस्कृति और पारंपरिक खेलों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

महोत्सव में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की धर्मपत्नी बिंदु मित्तल, प पार्षद हरिंदर मालिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं। मेले में आए लोगों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर काटते थे गोवंश, नहर में फेंकते थे सबूत, अब सलाखों के पीछे ! डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, पंचकूला ने वार्षिक समारोह “नवांकुर” भव्यता के साथ मनाया हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद समाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभ नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा