ENGLISH HINDI Wednesday, February 18, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठकमहाशिवरात्रि महोत्सव पर विधिविधान से किया पूजन व विशाल भंडारामनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छापप्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थीसामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मानव्यापारी नेता अजय गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए चण्डीगढ़ बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्षरहें न रहें हम , महका करेंगे....
पंजाब

दीवान टोडरमल जैन की ऐतिहासिक हवेली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए: अग्रवाल समाज

December 27, 2025 04:27 PM

    फेस2न्यूज /चंडीगढ़ :

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने केंद्र सरकार, के संस्कृति मंत्रालय तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से पुरजोर मांग की है कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद शहर में स्थित दीवान टोडरमल जैन की ऐतिहासिक हवेली जिसे जहाज हवेली के नाम से जाना जाता है, को शीघ्र राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए और इसका वैज्ञानिक संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए।

दीवान टोडरमल जैन भारतीय इतिहास में त्याग, साहस, करुणा और मानवता के ऐसे अद्वितीय प्रतीक हैं जिनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। मुगल काल के दौरान जब सरहिंद में गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी को अत्यंत अमानवीय यातनाएं दी गई और उनके अंतिम संस्कार के लिए भूमि तक देने से इनकार कर दिया गया तब दीवान टोडरमल जैन जी ने मानव धर्म निभाते हुए अपने धन से स्वर्ण मुद्राएँ बिछाकर भूमि खरीदी और उनका विधिवत अंतिम संस्कार कराया। 

यह कार्य केवल एक धार्मिक कर्म नहीं बल्कि मानवता, सांप्रदायिक सौहार्द और धर्मनिरपेक्षता का महान उदाहरण है जो आज भी पूरे देश को प्रेरणा देता है। दीवान टोडरमल जैन जी की हवेली केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है बल्कि यह उस महान इतिहास की सजीव साक्षी है जिसने भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा दी। दुर्भाग्यवश समय के साथ इस ऐतिहासिक हवेली की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है और यदि शीघ्र संरक्षण के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह अमूल्य धरोहर नष्ट होने की कगार पर पहुँच सकती है।

देश की अनेक ऐतिहासिक इमारतों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर संरक्षित किया गया है, उसी तर्ज पर दीवान टोडरमल जैन की हवेली को भी राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा मिलना चाहिए ताकि इसका संरक्षण, जीर्णोद्धार और शोध कार्य व्यवस्थित रूप से हो सके और आने वाली पीढ़ियां इस गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें।  

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श को बैठक हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खरड़ में लोहड़ी फेस्टिवल की धूम स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश हुई नाकाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया