फेस2न्यूज / चण्डीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री राम नवमी उत्सव कमेटी, जालन्धर द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडल, चण्डीगढ़ को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन अमित गोयल और प्रधान अनु रता ने ये सम्मान हासिल किया। इस अवसर पर श्री राम नवमी उत्सव कमेटी, जालन्धर के अध्यक्ष विजय कुमार चोपड़ा भी उपस्थित रहे।
श्री श्याम संकीर्तन मंडल ने चाय-मट्ठी का लंगर लगाया
श्री श्याम संकीर्तन मंडल, सेक्टर 7 द्वारा एकादशी के पावन अवसर पर चाय-मट्ठी का लंगर त्रिवाणी मंदिर, सेक्टर 7 में लगाया गया। इस अवसर पर मंडल के चेयरमैन अमित गोयल, रामलीला प्रधान कुंदन लाल उनियाल, मंडल प्रधान अनु रता, अमित कुमार, गीता शर्मा, शारदा देवी, महिंदर् कुमार, जतीन शर्मा, सुमित्रा जैसवाल सहित समस्त मंडल सदस्य उपस्थित रहे।