ENGLISH HINDI Saturday, September 23, 2023
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
चंडीगढ़ एम्चयोर बॉक्सिंग एसोसिएशन चुनाव: सतीश चंद्रा प्रधान और चरणजीत सिंह विर्क बने महासचिवइनसो ने डॉ. एचएसजे इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में 2 एयर कंडीशनर भेंट किएपत्रकार दिव्य आजाद को सदमा, पिता नहीं रहे, प्रार्थना सभा और शांतिभोज 20 सितम्बर को खरड़ में प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर कचरा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजनहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले,शिक्षकों के मानदेय को 1 अप्रैल, 2023 से 2,000 रुपये प्रतिमाह बढ़ायास्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने पहुँचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनकMANIPUR SCRIBES PUT EGI IN TROUBLESपीयू छात्र संघ का चुनाव जीत कर छा गया हरियाणे का छोरा
कविताएँ

शिव पराकाष्ठा हैं

February 15, 2023 11:19 AM

शिव पराकाष्ठा हैं।

राग की, वैराग्य की।
स्थिरता की, दृढ़ता की।
ध्यान की, विज्ञान की।
ज्ञान के प्रकाश की।।
वे समेटे हैं।
प्रेम को, क्रोध को।
शांति को, भ्रांति को।
त्याग को, विश्वास को।
भक्ति को, शक्ति को।।
शिव स्त्रोत हैं।
प्राण का, प्रमाण का।
धर्म का, कर्म का।
आचार का, विचार का ।
अंधकार के विनाश का।।
उनमे समाए हैं।
गीत भी, संगीत भी।
विष भी, अमृत भी।
समय भी, विनय भी।
आरम्भ भी अंत भी।।
लोग कहते है, शिव संहारक हैं,
वो संहार करते हैं,अंत करते हैं।
परंतु वह भूल जाते हैं कि
शंकर अंत करके एक नई शुरुआत का आरम्भ करते हैं।
वे सृजन भी करते हैं, संहार भी करते हैं।
ज़रूरत पड़ने पर चमत्कार भी करते हैं।
शिव ब्रह्मा भी हैं वेद भी।
जीवन का हैं भेद भी ।
शिव नारी भी हैं, पुरुष भी।
माया भी हैं, मोक्ष भी।।
वो निर्गुण भी हैं, सगुण भी।
सात्विक भी है, तामसिक भी।
ध्वनी भी हैं, दृष्टि भी।
श्वास भी हैं, मुक्ति भी।।
वो साधन भी हैं साधना भी।
चिंता भी हैं, और चिंतन भी।
वो अंदर भी हैं, बाहर भी।
और मुझ में भी हैं, तुझ में भी।।

— मेधावी महेंद्र

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें