ENGLISH HINDI Wednesday, May 07, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिलीआईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल
चंडीगढ़

वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमी

May 05, 2025 08:40 PM

चण्डीगढ़ : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमी ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 का जोरदार समर्थन करते हुए इस अधिनियम को मुस्लिम समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया और कांग्रेस पार्टी तथा कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा इसके विरुद्ध किए जा रहे विरोध की कड़ी आलोचना की। मुफ्ती शमून कासमी, जो उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हैं, ने यहां चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, जिससे इन संपत्तियों का उपयोग मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए किया जा सकेगा। यह अधिनियम न केवल वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार को रोकेगा, बल्कि यह सुनिश्चित करेगा कि वक्फ संपत्तियां मुस्लिम समुदाय के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग की जाएं।

उन्होंने अधिनियम के प्रमुख लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे वक्फ बोर्ड में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी, वक्फ संपत्तियों का डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण होगा, जिससे उनका प्रबंधन सुव्यवस्थित होगा, संपत्तियों की सुरक्षा में वृद्धि होगी और अवैध कब्जों से मुक्ति मिलेगी, वक्फ बोर्ड में महिलाओं और विद्वानों की उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा तथा वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय का उपयोग मुस्लिम समुदाय के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए किया जाएगा।

मुफ्ती कासमी ने कांग्रेस पार्टी पर वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझा और वक्फ संपत्तियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए किया। वे मुस्लिम समुदाय को तुष्टिकरण की राजनीति के नाम पर गुमराह करते रहे हैं। यह अधिनियम उस तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करेगा और मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा।

उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अन्य मुस्लिम संगठनों को भी चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग आज वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा नहीं कर रहे हैं, बल्कि कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। ये संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं और मुसलमानों को केवल वोट बैंक बनाने में कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। उन्होंने इन संगठनों से सवाल किया कि पिछले 70 वर्षों में उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए क्या किया है?

मुफ्ती कासमी ने मुस्लिम समुदाय से वक्फ संशोधन अधिनियम का समर्थन करने और भ्रामक प्रचार से प्रभावित न होने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस अधिनियम के तहत किसी भी वक्फ संपत्ति को मुस्लिम समुदाय से नहीं लिया जाएगा, न ही किसी मस्जिद को प्रभावित किया जाएगा और न ही किसी कब्रिस्तान को सरकार अपने अधिकार में लेगी। मुस्लिम संगठन इन मुद्दों पर अफवाहें फैला रहे हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी वक्फ संपत्तियों का उपयोग मुस्लिम समुदाय के कल्याण और विकास कार्यों के लिए ही किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम मुस्लिम समुदाय के हित में है और इससे मुस्लिमों का सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास होगा। मुस्लिम समुदाय को राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करना चाहिए।

मुफ्ती कासमी ने उन्होंने कुछ मुस्लिम संगठनों पर भी आरोप लगाया कि वे मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं और झूठी जानकारी फैलाकर विरोध प्रदर्शनों के लिए उकसा रहे हैं। ये संगठन मुस्लिम समाज में भ्रम फैला रहे हैं और अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने कहा।

मुफ्ती कासमी ने अपनी बात समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और गृह मंत्री अमित शाह का इस ऐतिहासिक कदम के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार का यह कदम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर आधारित है, और यह मुस्लिम समुदाय को मुख्यधारा में लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर हाजी शकील, अब्दुल रईस सहित और अन्य बुद्धिजीवी मुस्लिम लोग भी उपस्थित थे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
योगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षर एसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथ कृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त पहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिली मानवता पर मंडरा रहा है विनाश का संकट : पं. काशीनाथ मिश्र गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य श्रीमद् भक्त वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज की 101वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष में नगर संकीर्तन निकाला गया राकेश शर्मा भाजपा के शहीद भगत सिंह जिले के सचिव नियुक्त गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के वित्तीय साक्षरता क्लब ने फिनक्विज 2025 का किया आयोजन ड्रग जागरूकता पर विशेषज्ञ सत्र और वाडा क्लब विदाई समारोह सम्पन्न हिमाचल पुलिस के विश्वविख्यात आर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ़ द पाइंस की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया