ENGLISH HINDI Tuesday, September 02, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सदाबहार गायक किशोर कुमार को 96वीं जयंती पर किया याद चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में आशियाना स्नेहालय की लड़कियों ने तीन स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीतेभारतीय जीवन बीमा निगम ने पंचकूला में 69वीं वर्षगांठ मनाईराधा रानी भगवान श्री कृष्ण जी की शक्ति का स्वरूप हैं : स्वामी बामन जी महाराजशामिया ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल कियामुख्यमंत्री ने हालात की समीक्षा की, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश, चंबा में 394 पेयजल योजनाएं बहाल, 100 करोड़ का नुकसानपहली बार आयोजित शम्मी कपूर स्पेशल कराओके सिंगिंग इवेंट में याहू स्टार के गीत गाएलगभग 6000 मणिमहेश यात्रियों को बसों व टैक्सियों के माध्यम से सुरक्षित निकाला
हरियाणा

दूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तार

May 04, 2025 05:25 PM

आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज

सुरेन्द्र चौहान/पंचकूला

पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए महिला विरुद्ध अपराधो में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु सभी अधिकारियों को आदेश दिए थे। जिसके तहत महिला थाना, पंचकूला पुलिस को वर्ष 2023 में दर्ज एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है, जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था।

यह मामला पंचकूला निवासी एक महिला द्वारा दर्ज करवाया गया था, जिसमें महिला ने अपने पति पर शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी करने, दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक यौनाचार और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना, पंचकूला में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी युवक पंजाब का निवासी है और उसने वर्ष 2022 में पीड़िता से विवाह किया था। विवाह के एक वर्ष बाद ही, वर्ष 2023 में आरोपी ने एक अन्य महिला से शादी कर ली और दुबई चला गया। मामले में आरोपी की सास और ससुर के खिलाफ पहले ही चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की जा चुकी है।

डीसीपी हिमाद्रि कौशिक, ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। यह गिरफ्तारी हमारी टीम की सतर्कता, निरंतर प्रयास और पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। आरोपी कितना भी चालाक हो या कितनी भी दूर क्यों न भाग जाए, हम उसे कानून के दायरे में लाकर रहेंगे। पंचकूला पुलिस हर महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताक़त और निष्ठा से काम कर रही है। 

पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी 1 मई को हवाई मार्ग से चेन्नई आने वाला है। इस सूचना के आधार पर डीसीपी पंचकूला हिमाद्रि कौशिक के दिशा-निर्देशों में महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नेहा संधू और एएसआई सुदेश कुमारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेन्नई भेजी गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 2 साल से फरार आरोपी को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला थाना, पंचकूला की इस सफल कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को कानून से बचने का अवसर नहीं मिलेगा। पंचकूला पुलिस महिला सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

डीसीपी हिमाद्रि कौशिक, ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। यह गिरफ्तारी हमारी टीम की सतर्कता, निरंतर प्रयास और पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। आरोपी कितना भी चालाक हो या कितनी भी दूर क्यों न भाग जाए, हम उसे कानून के दायरे में लाकर रहेंगे। पंचकूला पुलिस हर महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताक़त और निष्ठा से काम कर रही है। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
पंचकूला पुलिस ने पिंजौर मर्डर मिस्ट्री सुलझाई, तीन आरोपी गिरफ्तार गोगा नवमी पर सजा दरबार, धूमधाम से किया गुणगान व लगाया विशाल भंडारा मनीषा हमारे परिवार की बेटी है, जल्द मिलेगा न्याय: नायब सिंह सैनी अवैध खनन पर पंचकूला पुलिस की कार्रवाई, टिप्पर जब्त भाजपा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री सहित तमाम नेता रहे उपस्थित सेक्टर 20 डिस्पेंसरी में लगे 1 माह से एनीमिया मुक्त कैंप का समापन पंचकूला पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड, 4 आरोपी बिहार से व 2 यू.पी. से गिरफ्तार प्रो. अशीम कुमार घोष ने ली हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ सीएम फ्लाइंग टीम का हिसार में छापा प्रसिद्ध ब्रांड्स के सैंपल लिए, एक का चालान सी.ई.टी. परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन विभाग द्वारा निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध