ENGLISH HINDI Friday, October 03, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ भगवान श्री राम के जयकारों के बीच सेक्टर 46 में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को किया अग्नि भेंटअंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारम्भ, दशहरा पर्व आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीकः शिव प्रताप शुक्लपीईसी ने उत्तराखंड के पत्रकार की रहस्यमय मौत की निष्पक्ष जांच की माँग कीआयुर्वेद के तरीकों में ही बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता : सतनाम सिंह संधू425 कंजकों का पूजन किया श्री साईं धाम में आयोजित कंजक पूजन मेंहिमाचल को आधार फेस ऑथेंटिकेशन नवाचार के लिए राष्ट्रीय सम्मानसांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है : इंद्रेश महाराज
हरियाणा

प्रो. अशीम कुमार घोष ने ली हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ

July 21, 2025 06:39 PM

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य जन रहे मौजूद

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

हरियाणा के नव नियुक्त राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने सोमवार को राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री शील नागू ने प्रो. अशीम कुमार घोष को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।

राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और अनुभवी राजनेता हैं, जो लगभग चार दशकों तक कोलकाता के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे। उन्होंने अकादमिक शोध और राजनीतिक विमर्श में सक्रिय योगदान सहित यूजीसी और आईसीएसएसआर परियोजनाओं पर भी काम किया है और उनके कई लेख प्रमुख प्रकाशनों में प्रकाशित हुए हैं।

राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और अनुभवी राजनेता हैं, जो लगभग चार दशकों तक कोलकाता के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे। उन्होंने अकादमिक शोध और राजनीतिक विमर्श में सक्रिय योगदान सहित यूजीसी और आईसीएसएसआर परियोजनाओं पर भी काम किया है और उनके कई लेख प्रमुख प्रकाशनों में प्रकाशित हुए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अलावा, राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी सहित राज्यपाल के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महिपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, श्री कृष्ण कुमार बेदी, श्रीमती श्रुति चौधरी, राज्य मंत्री श्री राजेश नागर और श्री गौरव गौतम, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, विधायकगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने शपथ ग्रहण समारोह में आए महानुभावों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी बधाई स्वीकार की। इस दौरान हरियाणा आर्म्ड पुलिस की स्पेशल टुकड़ी ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
मुख्यमंत्री ने सुशासन ,पारदर्शिता और लोक कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारा: लतिका शर्मा हरियाणा सरकार ने राईस मिलर्स के हित में लिया बड़ा फैसला,लगभग 1000 मिलों को होगा लाभ, होल्डिंग चार्जिज के रूप में 50 करोड़ रुपये की भी मिलेगी छूट -मुख्यमंत्री स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 19 लाख की ठगी के मामले मे पहला आरोपी गिरफ्तार, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस अधिकारियों को सामुदायिक सहभागिता मजबूत करने और जन शिकायतों का समाधान करने के निर्देश करदाताओं के लिए प्रदेश सरकार की “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” का लाभ उठाने का है अंतिम मौका राजीव गुप्ता मर्डर केस: युवती गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: नायब सिंह सैनी पंचकूला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया भाग पं. मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में दर्ज़नो ग्रामीणों ने भाजपा में की वापसी हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ पुनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री, पंचकूला से ट्रकों को किया रवाना