ENGLISH HINDI Thursday, March 12, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांगदादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलिपहल कदमी: राजिंदर गुप्ता ने निजी सोशल मीडिया पर राज्यसभा में उठाया मुद्दाआज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटाडेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनायाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ

October 03, 2025 03:58 PM

 

फेस2न्यूज /कुल्लू

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वीरवार सायं लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र, कुल्लू में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल ने कहा कि जिला प्रशासन को ऐसे उत्सवों के दौरान स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि मंच मिलने से न केवल उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

इस उत्सव से अपने जुड़ाव को याद करते हुए, श्री शुक्ल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें भगवान रघुनाथ जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव एकता और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण है। हुए हजारों युवा जब भगवान रघुनाथ जी के रथ को खींचते हैं, वह दृश्य अत्यंत दिव्य और आलौकिक लगता है। ये हमारी संस्कृति के सच्चे संरक्षक हैं, और ऐसी परंपराओं को केवल उत्सवों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है, जहां पूरे वर्ष देश भर से श्रद्धालु आते हैं। कुल्लू घाटी के विभिन्न हिस्सों से 300 से अधिक देवी-देवता इस दशहरा उत्सव के भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए एकत्रित होते हैं, जो इसे विश्व में अद्वितीय उत्सव बनाता है।

हाल की प्राकृतिक आपदाओं का उल्लेख करते हुए, राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष राज्य को भारी नुकसान हुआ है, जिसमें कई परिवारों ने अपने घर और जमीन खो दी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए भूमि उपलब्ध करवाने को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के साथ चर्चा की गई है और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी उनके धर्मशाला दौरे के दौरान स्थिति से अवगत करवाया गया है। उन्होंने इन चुनौतियों का सामना करने में लोगों के साहस और दृढ़ता तथा रेडक्रॉस के माध्यम से किए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सराहना की।

श्री शुक्ल ने नशामुक्त हिमाचल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से इस सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल को नशे के चंगुल से बचाना है, तो इसे जड़ से उखाड़ना होगा। भगवान रघुनाथ जी के आशीर्वाद से हम सब मिलकर एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने राज्यपाल को सम्मानित किया और हाल ही में आपदा से बुरी तरह प्रभावित होने के बावजूद उत्सव के आयोजन में प्रशासन और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुल्लू की देव संस्कृति को विश्व प्रसिद्ध है और इसे संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने के लिए खेलों को अपनाने का आह्वान किया और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए 15 अक्तूबर को कुल्लू जिले में एक रोजगार मेले के आयोजन की घोषणा की।

उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने उत्सव के दौरान आयोजित की जा रही सांस्कृतिक संध्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष उत्सव का आयोजन सादगी से किया जा रहा है और स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

विधायक सुरेंद्र शौरी, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और जिले के गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल नशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान, एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई राज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौतेः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री 28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं