फेस2न्यूज /पंचकूला
पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने 19.13 लाख की साइबर ठगी के मामले में पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता पिंजौर में कार्यरत ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च 2024 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और एक ऐप डाउनलोड करवाकर उनकी सभी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने स्टॉक ट्रेडिंग के टिप्स देने का लालच देकर उन्हें 19 लाख 13 हजार रुपये की ठगी की। साइबर क्राइम थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
इस मामले में पहली बड़ी सफलता साइबर एसएचओ युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में मिली जिसमें राजस्थानी निवासी रतन लाल मीना को 19 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच एएसआई रविन्द्र द्वारा की जा रही है।
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा है कि साइबर अपराधी हर रोज नये तरीके अपना रहे है और आम नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए। हमारी टीम लगातार ऐसे अपराधियों का पीछा कर रही है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया और 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से रिमांड के दौरान उसके बैंक खाते और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जा सके। हम साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए हुए हैं।