ENGLISH HINDI Monday, February 02, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचनस्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनीगैंडे की रक्षा से विकास की पटरी तक: असम ने संरक्षण की मिसाल कायम कीइनकम टैक्स में कोई राहत न देने से व्यापारियों को निराशामिराकल हीलिंग बंद करो व पाखंडवाद मुर्दाबाद के नारों से गुंजायमान हो गया प्लाजा का माहौलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेशराइट टू सर्विस कमीशन ने प्रभावित आवंटी मनोज वशिष्ठ को 5,000 रुपये तक का मुआवज़ा देने के दिए आदेश
हरियाणा

1 क्विंटल 16 किलो चूरापोस्त तस्करी का मुख्य सप्लायर चित्तोड़गढ़ से गिरफ्तार, जेल भेजा

October 31, 2025 08:01 PM

पहले से गिरफ्तार ट्रक चालक व साथी से रिमांड के दौरान पूछताछ जारी, आगे किसे सप्लाई करने जा रहे थे, पता लगाने मे जुटी पुलिस

फेस2न्यूज/पंचकूला

नशा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पंचकूला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस न केवल नशा बेचने वालों को गिरफ्तार कर रही है बल्कि अब मुख्य सप्लायर तक भी पहुंच बना रही है। हाल ही में एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई सटीक कार्रवाई में 24 अक्टूबर को झज्जर जिले के मातनहेल गांव निवासी ट्रक चालक जोगेन्द्र सिंह और उसके साथी विकाश सिंह को 1 क्विंटल 16 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था।

डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि दोनों आरोपी राजस्थान से चूरा पोस्त लेकर हिमाचल प्रदेश में बेचने जा रहे थे लेकिन हमारी टीम की सतर्कता के चलते गांव गोलपुरा के पास एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गए। इस संबंध में थाना रायपुर रानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 25 अक्टूबर को अदालत में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया ताकि मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।

पुलिस की मेहनत रंग लाई जब रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मुख्य सप्लायर उदयलाल उर्फ राजस्थानी पुत्र नारायणलाल निवासी जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान (उम्र 34 वर्ष) को 30 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने इस कार्रवाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज प्रवीण कुमार और उनकी पूरी टीम की सराहना की।

उदयलाल को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपी अब भी 2 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की यह बड़ी खेप आगे किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

यह कार्रवाई पंचकूला पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ चल रही लगातार मुहिम की एक और बड़ी उपलब्धि है जिससे साफ होता है कि पुलिस केवल छोटे तस्करों तक सीमित नहीं है बल्कि नशे के इस अवैध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने का संकल्प लेकर काम कर रही है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
स्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनी 20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेश राइट टू सर्विस कमीशन ने प्रभावित आवंटी मनोज वशिष्ठ को 5,000 रुपये तक का मुआवज़ा देने के दिए आदेश सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया सैन सभा पंचकूला को बड़ी उपलब्धि, 1000 वर्ग मीटर प्लॉट का ऐतिहासिक अलॉटमेंट बीबीएमबी चेयरमैन की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी की क्या है भाजपा ज्वाइन करने की मजबूरी! कहां से मिला थ्रेट लोहड़ी के शुभ अवसर पर पानीपत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 से अधिक मरीजों को मिला लाभ सतबीर सिंह को लगाया सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के लिए मेला प्रशासक भारतीय किसान संघ पंचकुला की जिला व खंड कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक सम्पन्न