ENGLISH HINDI Thursday, March 12, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांगदादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलिपहल कदमी: राजिंदर गुप्ता ने निजी सोशल मीडिया पर राज्यसभा में उठाया मुद्दाआज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटाडेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनायाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को आधार फेस ऑथेंटिकेशन नवाचार के लिए राष्ट्रीय सम्मान

October 01, 2025 09:28 PM

 फेस2न्यूज/शिमला

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश को आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के अभिनव उपयोग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

राज्य को यह पुरस्कार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश को यह सम्मान राशन वितरण प्रणाली (पीडीएस) में आधार प्रमाणीकरण तकनीक को लागू करने वाला देश का अग्रणी राज्य बनने पर प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार पारदर्शी और कुशल, सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए डिजिटल समाधान लागू करनेे में हिमाचल प्रदेश की अग्रणी भूमिका को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार हैदराबाद में आयोजित आधार दिवस समारोह के दौरान यूआईडीएआई की राष्ट्रीय पहल संवाद के अन्तर्गत प्रदान किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जहां उचित मूल्यों की दुकानों पर फेस ऑथेंटिकेशन आधारित राशन वितरण आरंभ कर दिया गया है। यह समाधान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा (डीडीटीजी) डिपार्टमेंट ऑफ डिजिटल टेक्नोलोजिज़ एंड गवर्नेंस विभाग और यूआईडीएआई के परामर्श से विकसित किया गया है। यह तकनीक किफायती, सरल और उच्च प्रमाणीकरण सफलता दर के साथ सुशासन को और अधिक मजबूत बनाती है।  इस पहल से लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया सरल हो गई है। वरिष्ठ नागरिकों, विशेष रूप से सक्षम और दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब फिंगरप्रिंट और ओटीपी जैसे पुराने प्रमाणीकरण तरीकों से आने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल नशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान, एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई राज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौतेः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री 28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं