ENGLISH HINDI Friday, October 03, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ भगवान श्री राम के जयकारों के बीच सेक्टर 46 में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को किया अग्नि भेंटअंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारम्भ, दशहरा पर्व आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीकः शिव प्रताप शुक्लपीईसी ने उत्तराखंड के पत्रकार की रहस्यमय मौत की निष्पक्ष जांच की माँग कीआयुर्वेद के तरीकों में ही बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता : सतनाम सिंह संधू425 कंजकों का पूजन किया श्री साईं धाम में आयोजित कंजक पूजन मेंहिमाचल को आधार फेस ऑथेंटिकेशन नवाचार के लिए राष्ट्रीय सम्मानसांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है : इंद्रेश महाराज
हरियाणा

भाजपा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री सहित तमाम नेता रहे उपस्थित

August 17, 2025 07:46 PM

फेस2न्यूज \पंचकूला

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की अध्यक्षता में पंचकूला जिला संगठन की पहली जिला कार्यकारिणी कल रविवार को पार्टी मुख्यालय पंचकमल में आयोजित की गयी।

जिला कार्यकारिणी में राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, जिला प्रभारी रवि बतान, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, नगर महापौर कुलभूषण गोयल सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चो, विभागों, प्रकोष्ठों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, ज़िले के सभी पूर्व जिला अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता व अन्य पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में अजय मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले भर में आयोजित किए गए तमाम सांगठनिक कार्यों का वृतांत डिजिटल प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखा। मित्तल ने कहा, बतौर जिला अध्यक्ष विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की जिला कार्यकारिणी की अध्यक्षता करना उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर सौभाग्य की बात है। मित्तल ने कहा, जिला संगठन को विस्तार देने एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त करने में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में अजय मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले भर में आयोजित किए गए तमाम सांगठनिक कार्यों का वृतांत डिजिटल प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखा। मित्तल ने कहा, बतौर जिला अध्यक्ष विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की जिला कार्यकारिणी की अध्यक्षता करना उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर सौभाग्य की बात है। मित्तल ने कहा, जिला संगठन को विस्तार देने एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त करने में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

जिला कार्यकारिणी के मुख्य वक्ता व पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हमें अपने अतीत से सीख लेते हुए सुनहरे भविष्य का निर्माण करना होगा। कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस शासन काल में देश पर लगाए गए आपातकाल, संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओ का दुरुपयोग, राष्ट्रीय सुरक्षा, कमज़ोर अर्थव्यवस्था जैसे तमाम मुद्दों पर बोलते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया। कै० अभिमन्यु ने कहा, कांग्रेस शासन में देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी थी, 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली और भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा।

जिला प्रभारी रवि बतान ने अपने संबोधन में संगठन के विस्तार एवं बूथ प्रबंधन विषय पर अपना वक्तव्य रखा। बतान ने कहा, भाजपा का बूथ प्रबंधन अन्य राजनीतिक पार्टियों की तुलना में कहीं अधिक सशक्त एवं क्रियाशील है। बूथों पर नियमित आयोजित होने वाले विभिन्न सांगठनिक कार्यों के माध्यम से हम जनता से सीधा संपर्क में बने रहते है।

कार्यकारिणी में \कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा ने हरियाणा सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया। शक्ति रानी ने कहा, हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार किसानो, महिलाओ, युवाओ सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए दिन रात काम कर रही है। शक्ति रानी शर्मा ने मुख्यमंत्री की तारीफ़ करते हुए कहा की आज नायब सिंह सैनी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन कर तेज़ी से उभर रहे है, ये उनकी कुशल कार्य क्षमता और अच्छी सोच का परिणाम है।

राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओ के बारे में बताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के मामले में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। रेखा शर्मा ने कहा, मोदी सरकार ने देश के करोड़ो परिवारों को घर, बिजली, पानी, राशन, चिकित्सा और शिक्षा देकर गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है।

इस अवसर पर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि संगठित समाज के लिए जरूरी है कि हम जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर समाज के वंचित वर्ग को अपने साथ लेकर आगे बढे। गुप्ता ने कहा, जाति व्यवस्था हिन्दू एकजुटता के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है। समता और समरसता हृदय से होनी चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए कहा की आज़ादी की लड़ाई में महिलाओ का त्याग और बलिदान हमे आने वाले तमाम वर्षो तक गर्वांन्विति करता रहेगा। बंतो कटारिया ने कहा, भाजपा सरकार में देश की बहन और बेटियां समाज के हर क्षेत्र में सफलता के नित नए आयाम स्थापित कर रही है। पंचायतो में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।

कार्यकारिणी में हाल के वर्षो में कार्यकर्ता और उनके परिवारजनों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। जिला महामंत्री भवनजीत सिंह ने कार्यकारिणीं में उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया जिसका सभी ने एक मत से समर्थन करते हुए पारित किया। कार्यकारिणी का संचालन महामंत्री जय कौशिक ने किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
मुख्यमंत्री ने सुशासन ,पारदर्शिता और लोक कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारा: लतिका शर्मा हरियाणा सरकार ने राईस मिलर्स के हित में लिया बड़ा फैसला,लगभग 1000 मिलों को होगा लाभ, होल्डिंग चार्जिज के रूप में 50 करोड़ रुपये की भी मिलेगी छूट -मुख्यमंत्री स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 19 लाख की ठगी के मामले मे पहला आरोपी गिरफ्तार, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस अधिकारियों को सामुदायिक सहभागिता मजबूत करने और जन शिकायतों का समाधान करने के निर्देश करदाताओं के लिए प्रदेश सरकार की “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” का लाभ उठाने का है अंतिम मौका राजीव गुप्ता मर्डर केस: युवती गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: नायब सिंह सैनी पंचकूला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया भाग पं. मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में दर्ज़नो ग्रामीणों ने भाजपा में की वापसी हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ पुनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री, पंचकूला से ट्रकों को किया रवाना