Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

पद का दुरूपयोग व रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने के आरोप में नायब तहसीलदार, पटवारी, एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान अमरजीत सिंह नायब तहसीलदार, उप तहसील अटारी, बलविंदरजीत सिंह पटवारी और एक महिला के खिलाफ अपने सरकारी पदों का दुरूपयोग करने और राजस्व रिकॉर्ड में महिला के नाम पर ज़मीन के हस्तांतरण दौरान अनुचित लाभ देने का आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस मामले में बलविंदरजीत सिंह पटवारी, अब कानूनगो, राजस्व हलका नेष्टा, जि़ला अमृतसर को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विजीलैंस प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी अधिकारियों और महिला के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जाँच के बाद मामला दर्ज किया गया है। अधिक विवरण देते हुए विजीलैंस ब्यूरो ने कहा कि जाँच के दौरान यह सामने आया है कि उक्त राजस्व अधिकारियों ने गाँव मुहावा, अमृतसर जि़ले की हरजीत कौर के साथ सांठगांठ कर 79 मरले ज़मीन उनके नाम पर हस्तांतरित की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि उक्त महिला के नाम पर भूमि हस्तांतरित करते समय, आरोपी अधिकारियों ने राजस्व रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की थी क्योंकि उक्त भूमि के मालिक की मृत्यु वर्ष 1959 में हुई थी और जाली डीड की फोटोकॉपी के आधार पर भूमि का हस्तांतरण भूमि मालिकों की उपस्थिति सुनिश्चित किए बिना किया गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस पुलिस स्टेशन, अमृतसर रेंज में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जाँच जारी है।