Saturday, 07 November 2026
Breaking News
साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी की फोटोग्राफी क्लास 5 अगस्त को

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अपने फोटोग्राफी से कैद करने के लिए जाने जाते हैं नामी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी। डब्बू चण्डीगढ़ शहर में फोटोग्राफी वर्कशॉप लेने के लिए पहुंचेंगे।

5 अगस्त, शनिवार को डब्बू रतनानी की फोटोग्राफी की मास्टर क्लास का आयोजन होगा। फेस 1 इंडस्ट्रियल एरिया का होटल नोवेटल वेन्यू रहेगा। यह वर्कशॉप कम मस्ती क्लास फैशन फोटोग्राफी पर आधारित रहेगी, जो दिनभर चलेगी। इस मास्टर क्लास से डब्बू मेल व फीमेल मॉडल का फैशन पोर्टफाेलियो शूट करने के प्रोसेस को शेयर करेंगे। थीम कैसा होना चाहिए। उसके मुताबिक बैकग्राउंड को किस तरह चुनें। आउटफिट और मेकअप किस तरह का होना चाहिए।

इंडोर शूट करना चाहिए या आउटडोर। इन तमाम बातों पर रौशनी डालते हुए डब्बू फोटोग्राफी से जुड़े टिप्स् देंगे। साथ ही मॉडल्स और प्रॉप्स के जरिए प्रैक्टिकल सेशन से फैशन फोटोग्राफी और फोलियो शूटिंग की कला का भी बताएंगे। इस वर्कशॉप का हिस्सा रजिस्ट्रेशन से बना जा सकता है। हिस्सा बनने के लिए फोन नंबर 09999052064 या 08373906915 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 Comments