ENGLISH HINDI Monday, May 12, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
स्वर्गीय श्रीमती मंजू अरोड़ा मेमोरियल लड़कों के अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण 2 जून सेवक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिली
चंडीगढ़

शास्त्री मार्किट चुनाव में करारी हार से आप पार्टी के जनाधार की पोल खुली : भीमसेन अग्रवाल

October 18, 2023 04:03 PM

10 दिन में दो बार प्रधान बने मुकेश गोयल

  चण्डीगढ़ : आप पार्टी पार्षद दमनप्रीत सिंह, जो शास्त्री मार्किट के ही सदस्य हैं, ने 2021 में तत्कालीन भाजपाई मेयर रविकांत शर्मा को नगर निगम चुनावों में हरा कर सनसनी फैला दी थी, परंतु अब शास्त्री मार्किट के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में दमनप्रीत के पिता अरविंदर सिंह हैप्पी की करारी हार से आप पार्टी के जनाधार की पोल खुल गई है। ये कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल का।

उन्होंने कहा कि अब चण्डीगढ़ की जनता को भी आम आदमी पार्टी के असली चेहरे का पता लगने लग गया है। दिल्ली में इस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं व जेलों में बंद हैं। भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि मेयर चुनाव व लोकसभा चुनावों से पूर्व आप पार्टी को लगे झटके से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

उल्लेखनीय है कि आज शास्त्री मार्किट, सेक्टर 22 के प्रधान पद के द्विवार्षिक चुनाव में हैप्पी के खिलाफ पूर्व भाजपाई मुकेश गोयल ने एकतरफा जीत हासिल की है। हालांकि मुकेश गोयल ने पिछले नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 22 से भाजपा से बागी होकर चुनाव लडा था, क्योंकि तत्कालीन भाजपा मुखिया अरुण सूद ने अपने चहेते जसमनप्रीत को टिकट दिला दी थी व जसमनप्रीत ने जीत भी हासिल की थी। इस मार्किट के चुनाव में संजय टंडन के ग्रुप ने मुकेश गोयल को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ था। 

सितम्बर 2021 में हुए मार्किट के चुनाव में हैप्पी के भाई जसविंदर नागपाल, जो इससे पिछली टर्म में भी प्रधान रहे थे, ने मुकेश गोयल को कड़े मुकाबले में तीन वोटों से हराया था। उसके तीन महीने बाद हुए निगम चुनावों में जसविंदर नागपाल के भतीजे दमनप्रीत सिंह ने सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को हरा कर सबको चौंका दिया था।

जीत के बाद मुकेश गोयल की भाजपा में वापसी की चर्चा भी हो रही है। इस बाबत नए पार्टी प्रधान जितेंद्र मल्होत्रा पर सबकी नजरें हैं।

गौरतलब है कि सितम्बर 2021 में हुए मार्किट के चुनाव में हैप्पी के भाई जसविंदर नागपाल, जो इससे पिछली टर्म में भी प्रधान रहे थे, ने मुकेश गोयल को कड़े मुकाबले में तीन वोटों से हराया था। उसके तीन महीने बाद हुए निगम चुनावों में जसविंदर नागपाल के भतीजे दमनप्रीत सिंह ने सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को हरा कर सबको चौंका दिया था। 

गोयल पहले सर्वसम्मति से प्रधान बने, और अब बाकायदा वोटों के बहुमत से एक समझौते के तहत मुकेश गोयल को लगभग दस दिन पूर्व एक वर्ष के लिए सर्वसम्मति से मार्किट का प्रधान चुना गया था, परन्तु बाद में दूसरे पक्ष ने उनके भाजपा परस्त होने पर आपत्ति जता दी, जिस पर मतदान कराना पड़ा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमी योगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षर एसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथ कृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त पहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिली मानवता पर मंडरा रहा है विनाश का संकट : पं. काशीनाथ मिश्र गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य श्रीमद् भक्त वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज की 101वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष में नगर संकीर्तन निकाला गया राकेश शर्मा भाजपा के शहीद भगत सिंह जिले के सचिव नियुक्त गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के वित्तीय साक्षरता क्लब ने फिनक्विज 2025 का किया आयोजन ड्रग जागरूकता पर विशेषज्ञ सत्र और वाडा क्लब विदाई समारोह सम्पन्न