ENGLISH HINDI Monday, May 12, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
स्वर्गीय श्रीमती मंजू अरोड़ा मेमोरियल लड़कों के अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण 2 जून सेवक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिली
चंडीगढ़

सीआरपीएफ जवानों के स्वास्थ्य लाभ हेतु कैम्पस परिसर में व्यायामशाला स्थापित की

October 24, 2023 08:01 PM

आईजी जसबीर सिंह संधू ने किया शुभारंभ

चण्डीगढ़ : 13वीं वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान वीवीआईपी, वीआईपी, जेड प्लस, जेड व वाई कैटेगरी प्रोटेक्टियों की सुरक्षा में तैनात एवं व्यस्त रहते हैं जिसके कारण वे अपने स्वास्थ्य एवं फिटनेस की ओर सही प्रकार से ध्यान नहीं दे पाते।

  इसे देखते हुए कार्मिकों के लिए उनके शारीरिक/व्यायाम अभ्यास के लिए 13 बटालियन, केरिपु बल कैम्पस परिसर में व्यायामशाला स्थापित की गई है जिसका उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि जसबीर सिंह संधू, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर, चण्डीगढ़ तथा विशिष्ट अतिथि सुखजीत सिंह राणा, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज चंडीगढ़ एवं श्रीमती कमल सिसोदिया कमाण्डेंट 13 बटालियन की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जसबीर सिंह संधू, पुलिस महानिरीक्षक पश्चिमोतर सेक्टर, चंडीगढ़ ने 13 बटालियन के कर्मठ कार्मिकों को पुरस्कृत किया।

उन्होंने 13 बटालियन में चल रहे कार्यों व कैम्प परिसर में आ रहे बदलावों पर कमांण्डेट 13 बटालियन एवं समस्त अधिकारियों व जवानों को साधुवाद दिया एवं भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कमल सिसोदिया ने इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जीवन में व्यायाम के सकारात्मक महत्व के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है व स्वस्थ शरीर ही हमारा इकलौता साथी है। इसलिए हमें रोजाना व्यायाम कर खुद को फिट व तन्दरुस्त रखना आवश्यक है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमी योगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षर एसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथ कृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त पहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिली मानवता पर मंडरा रहा है विनाश का संकट : पं. काशीनाथ मिश्र गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य श्रीमद् भक्त वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज की 101वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष में नगर संकीर्तन निकाला गया राकेश शर्मा भाजपा के शहीद भगत सिंह जिले के सचिव नियुक्त गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के वित्तीय साक्षरता क्लब ने फिनक्विज 2025 का किया आयोजन ड्रग जागरूकता पर विशेषज्ञ सत्र और वाडा क्लब विदाई समारोह सम्पन्न