Friday, 06 November 2026
Breaking News
साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी
खेल Trending

राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया

Read in:Hindi

पिता हैं चण्डीगढ़ पुलिस के एएसआई

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में चण्डीगढ़ पुलिस के एएसआई सरदार मंजीत सिंह के बेटे रविंदर सिंह ने गतका में स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता-पिता और चण्डीगढ़ के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया।

इस उपलक्ष्य में वार्ड नंबर 23 की पार्षद प्रेमलता की तरफ से सैक्टर 43 रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर सैक्टर 43 के कम्युनिटी सेंटर मे रविन्दर को उसकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया ।

इस मौक़े पर पार्षद प्रेम लता ने खिलाड़ी को माला पहना कर सम्मानित किया व केक भी कटवाया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए के प्रधान राजेश राय, विक्रम चोपड़ा, उषा राना, पीके पुरी,जगमोहन सूरी, जगदीश सेठी, सुरिन्दर सिंह, प्रदीप, सन्नी, कविता, कमलजीत कौर, नीतू तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0 Comments