Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब Trending

एआईजी मालविन्दर सिंह सिद्धू केस में मुलजिम कुलदीप सिंह ने किये अहम खुलासे

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार किये गए आरोपी कुलदीप सिंह ने थाना विजीलैंस ब्यूरो उडऩ दस्ता-1 पंजाब मोहाली में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत दर्ज एफ. आई. आर नंबर 28, तारीख़ 30. 10. 2023 के अधीन केस की जाँच के दौरान कुछ अहम खुलासे किये हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी बलबीर सिंह और ख़ाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब का ड्राइवर कुलदीप सिंह और ख़ुद को आई. जी., विजीलैंस ब्यूरो बताने वाले मालविन्दर सिंह सिद्धू, ए. आई. जी. मानवाधिकार सेल, पंजाब पुलिस, सह-मुलजिम हैं। जि़क्रयोग्य है कि उक्त मालविन्दर सिंह उक्त मुलजिमों के साथ मिलकर ग़ैर-कानूनी ढंग से सरकारी कर्मचारियों के सर्विस रिकार्ड हासिल करके उनके खि़लाफ़ झूठी और फज़ऱ्ी शिकायतें दर्ज करवा करके उनसे धोखाधड़ी, ब्लैकमेल करके पैसे की वसूली करता था।
प्रवक्ता आगे बताया कि उक्त आरोपी कुलदीप सिंह द्वारा ऐवीडैंस एक्ट के अंतर्गत दिए बयान के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस, विजीलैंस विभाग, पंजाब के नाम पर बनी एक जाली/ फर्जी मोहर बरामद की है, जोकि कुलदीप सिंह के बताने अनुसार ए. आई. जी. मालविन्दर सिंह द्वारा ब्लैकमेल/ जबरदस्ती के लिए इस्तेमाल की जाती थी। इसके इलावा मुलजिम कुलदीप सिंह से दो मोबाइल फ़ोन भी बरामद किये हैं, जिनको फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इन मोबाइल फोनों में मौजूद डेटा के कारण इस केस में बड़े खुलासे हो सकते हैं और आगे जांच जारी है।

0 Comments