ENGLISH HINDI Sunday, March 01, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
महापौर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लाहौल-स्पीति के लिए रैली को झंडी दिखाकर रवाना कियालाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरणनशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान, एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाईसरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउनइन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवालकेंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधीये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन
पंजाब

इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का जेई और क्लर्क 50 हजार रुपये रिश्वत लेते काबू

February 26, 2024 08:26 PM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान दौरान अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात जूनियर इंजीनियर जगजीत सिंह और सेल्स क्लर्क संजीव कुमार को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
राज्य सतर्कता ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने यह व्यक्त करते हुए कहा कि उपरोक्त कर्मचारियों को इंद्रजीत सिंह, नवां कोट, अमृतसर द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी रेलवे लिंक रोड, अमृतसर पर उसके एक प्लाट के स्वामित्व के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के बदले में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद अमृतसर रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया जिसमें जेई जगजीत सिंह और क्लर्क संजीव कुमार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान फाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श को बैठक हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी