Friday, 21 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
पंजाब Trending

बरनाला बार में वकीलों का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार, वरिष्ठ वकील हुए सम्मानित

Read in:Hindi

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित सेमीनार की अध्यक्षता करने पंजाब एवं हरियाणा उच्च-न्यायालय चंडीगढ़ से पहुंचे न्यायधीषों का हुआ अभिनंदन 

अखिलेश बंसल/करन अवतार, बरनाला 

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा बरनाला डिस्ट्रिक बार में वकीलों के लिए विशेष प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ वकीलों को सम्मानित किया गया। यह जानकारी हरगोबिंदर सिंह गिल (बागा) एडवोकेट, अतिरिक्त महाधिवक्ता, पंजाब व सचिव बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ ने दी है। 

एडवोकेट हरगोबिंदर सिंह ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित सेमीनार की अध्यक्षता करने पंजाब एवं हरियाणा उच्च-न्यायालय चंडीगढ़ के माननीय जस्टिस एवं प्रशासनिक न्यायाधीष जिला बरनाला अमन चौधरी और माननीय जस्टिस जगमोहन बंसल पहुंचे।

उनके साथ जिला और सत्र न्यायाधीष, बल बहादुर सिंह तेजी बरनाला भी थे। उन्होंने बताया कि बरनाला बार के वकीलों के लिए बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ के चेयरमैन एडवोकेट अशोक सिंगला, सह-चेयरमैन एडवोकेट हरीश रॉय ढांडा, सह-चेयरमैन सीनीयर एडवोकेट जयवीर यादव, एडवोकेट चंद्र मोहन मुंजाल, पूर्व चेयरमैन एडवोकेट लेख राज शर्मा की ओर से पहली बार कानूनी शिक्षा और प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कानूनी विशेषज्ञों ने विभिन्न जानकारियां दी।

बरनाला के वकीलों को व्याख्यान दिया गया। कानूनों के बारे में गहराई से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बरनाला बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बार काउंसिल द्वारा न्यायाधीशों के माध्यम से सम्मानित किया गया। 

(SUBHEAD)वकीलों के प्रशिक्षण सेमीनार के लिए बेहतरीन तैयारियां करने पर सेमीनार आयोजकों द्वारा बरनाला बार के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ढींडसा, सचिव सुमंत गोयल, उपाध्यक्ष चमकौर सिंह भठल और संयुक्त सचिव कुणाल गर्ग की सराहना की गई। इस अवसर पर बरनाला बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट राहुल गुप्ता, सतनाम सिंह राही, धीरज कुमार गोयल, शमिंदर सिंह धालीवाल, दीपक कुमार, पंकज कुमार, शिवदर्शन बांसल, गुरप्रीत सिंह कालिया, राजीव गोयल, अनुज मोहन गुप्ता, राजीव लुबी, पुनीत पब्बी, मोहित जिंदल, आशुतोष गर्ग, अमित गोयल, मीनाक्षी, सरबजीत कौर के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। 

युवा वकील धीरज कुमार गोयल ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च-न्यायालय चंडीगढ़ के माननीय जस्टिस साहिबान से बरनाला में एनआरआई कोर्ट स्थापित करने, बार रूम वकीलों के सपुर्द किए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने जनहित के लिए कहा कि लोगों को देरी से इंसाफ मिल रहा है जिससे अदालतों में केसों की फाईलों का बोझ भी बढ़ रहा है, जिसे कम करने के लिए केसों की सुनवाई जल्द से जल्द होना समय की जरूरत है।