Sunday, 18 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
चंडीगढ़ Trending

नंगल में हिन्दू नेता की हत्या के खिलाफ विहिप, चण्डीगढ़ ने किया रोष प्रदर्शन

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : विश्व हिंदू परिषद, चण्डीगढ़ ने नंगल में अज्ञात लोगों द्वारा हिन्दू नेता व विहिप, नंगल के अध्यक्ष विकास प्रभाकर की हत्या के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया व इस रोष प्रदर्शन के बाद विहिप महानगर के अधिकारियों ने चण्डीगढ़ उपयुक्त विनय प्रताप को ज्ञापन भी सौंपा।

विहिप के स्थानीय अध्यक्ष सुरेश राणा ने विकास प्रभाकर की क्रूर और नृशंस हत्या की निंदा करते हुए इस मामले में आरोपी व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। विहिप महानगर मंत्री अंकुश गुप्ता ने कहा कि इस हत्याकांड की साजिश का पर्दाफाश करना बेहद जरूरी है, क्योंकि संस्था के कई पदाधिकारियों को समय-समय पर धमकियां मिलती रहतीं हैं।

उन्होंने इस मामले की समयबद्ध तरीके से प्रभावी जांच करने की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड के पीछे के सभी मास्टर माइंडों का पर्दाफाश कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए।

(SUBHEAD)यहां यह उल्लेख करना उचित है कि पंजाब में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पिछले कुछ वर्षों में कई हिंदू नेताओं को विशेष रूप से निशाना बनाया गया,और उनकी हत्या कर दी गई है, जबकि प्रत्येक नागरिक को प्रभावी सुरक्षा प्रदान करना सरकार का प्रमुख कर्तव्य है।

इस मौके पर चंडीगढ़ बजरंग दल संयोजक राकेश उप्पल ने कहा कि हम मांग करते हैं कि परिवार को कम से कम 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि परिवार इस कठिन समय में गुजर-बसर कर सके। इस रोष प्रदर्शन में विहिप महानगर के सभी सदस्य, पदाधिकारी और बहुत से धार्मिक, सामाजिक संस्थानों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित भाजपा के स्थानीय प्रधान जितेंदर मल्होत्रा व अन्य नेतागण आदि भी उपस्थित रहे।

0 Comments