Monday, 19 October 2026
Breaking News
सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
चंडीगढ़ Trending

मनीष तिवारी, सभी पर भारी, कांग्रेसजन जोश में : राज नागपाल

Read in:Hindi

राजीव मेमोरियल सोसाइटी के सैंकड़ों सदस्यों ने मनीष तिवारी को भारी मतों से जिताने का वादा किया

(MOREPIC1)चण्डीगढ़ : ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष राज नागपाल ने अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी का  राजीव गाँधी कांग्रेस भवन में स्वागत किया व उन्हें भारी मतों से जीत दिलाने का आश्वासन दिया। राज नागपाल ने कहा कि नगर कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्त्ता में मनीष तिवारी की उम्मीदवारी की घोषणा होते ही जोश का संचार हो गया है व वे उनकी जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।

उन्होंने सोनिया गाँधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आदि को मनीष तिवारी को चण्डीगढ़ भेजने के लिए धन्यवाद किया। कांग्रेस के स्थानीय अध्यक्ष एचएस लक्की ने इस अवसर पर राज नागपाल का कांग्रेस भवन में स्वागत करते हुए कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं व पार्टी को उनके अनुभवों व मार्गदर्शन की जरूरत है।

मनीष तिवारी ने भी राज नागपाल की घोषणा का स्वागत किया व कहा कि पार्टी को उनके योगदान से भारी लाभ होगा। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अशोक वालिया, जेबी सैनी, जीत सिंह, रंजीव मल्होत्रा, बलजीत सिंह, आमिर खान, रचित नागपाल, विल्सन शिब्बा, बिमल कुमार, प्रकाश सैनी व रोहित आदि भी मौजूद रहे।

0 Comments