Saturday, 17 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
पंजाब Trending

चंडीगढ़ -अंबाला हाइवे पर लोगों से हथियार की नोक पर लूटपाट करने में वांटेड सत्ती मुठभेड़ में काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2) पिंकी सैनी/डेराबस्सी

मोहाली जिले के लालड़ू थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस व मोटरसाइकिल सवार दो हाइवे रोबर्स के बीच लहली क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पर तीन राउंड फायर किए। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक लुटेरा सतिंदर सिंह सत्ती निवासी दंदला (डेराबस्सी) घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

घायल व्यक्ति को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके से पुलिस को एक मोटरसाइकिल व एक पिस्तौल बरामद हुआ है। घटना के बाद मौके भारी गिनती में पुलिस तैनात कर फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

एस.पी (रूरल) मनप्रीत सिंह व डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि 3 नवंबर व 11 नवंबर को चंडीगढ़ अंबाला हाइवे पर लोगों से हथियार की नोक पर समान लूटने की घटनाएं घटी थी। जिस संबंध में 2 एफआईआर दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी।

(SUBHEAD)जाँच के दौरान पता चला कि सतिंदर सिंह सत्ती इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जिसके बारे में गुप्त सूचना मिली कि वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो लहली क्षेत्र में कहीं जा रहा है। जिसके बाद डीएसपी सब डिविजन डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने आरोपियों का पीछा किया जिन्होंने लहली क्षेत्र में हाईवे कुछ हटकर जाते रास्ते पर एक नाले के नजदीक पुलिस की गाड़ी पर तीन राउंड फायर किए जो पुलिस की गाड़ी पर लगे।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, इस दौरान सतिंदर सत्ती के पैर में गोली लगी है जबकि उसका साथी झाड़ियों का फायदा उठा फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

घायल सतिंदर सत्ती को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके से एक मोटरसाइकिल व कंट्री मेड पिस्तौल बरामद हुई है। आगामी जाँच की जा रही है।

0 Comments