Sunday, 18 October 2026
Breaking News
सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
चंडीगढ़ Trending

हमें सत्य साईं द्वारा दिखाए संत मार्ग पर चलना चाहिए : नायब सिंह सैनी

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : भगवान श्री सत्य साईं बाबा के आज 99वें जन्मदिन के अवसर पर उनका जन्म शताब्दी वर्ष शुभारम्भ समारोह श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम एवं सेवा केंद्र, सेक्टर 30 में आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। यहाँ उनका स्वागत संजय टंडन ने किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्हें सत्य साईं के जन्मदिन पर यहां आने पर बेहद प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। सत्य साईं ने जो संत मार्ग दिखाया है, हमें उसी पर चलना चाहिए। इस अवसर पर चण्डीगढ़ एवं आसपास सभी क्षेत्रों से सत्य साईं बाबा के भक्त बाबा का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए।

संस्था के ट्रस्टी अजय शर्मा, स्टेट मेडिकल कोऑर्डिनेटर डॉ सोनल चुघ व डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट आनंद यादव ने बताया कि इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गए। सुबह सबसे पहले सुप्रभातम् एवं नगर संकीर्तन हुआ व तत्पश्चात नारायण सेवा और शाम को साईं भजन संध्या हुई एवं अटूट भंडारा भी बरताया गया ।

उन्होंने बताया कि भक्तों द्वारा गाए जाने वाले भजनों की अनूठी विशेषता यह रही कि सभी भजन सर्व-धर्म या भगवान के सभी रूपों की महिमा में गाए गए। बाबा के भक्त सभी धर्मों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं क्योंकि बाबा ने कहा था कि केवल एक ही धर्म है, प्रेम का धर्म।

श्री सत्य साईं बाबा का संगठन केवल एक ही जाति है, मानवता की जाति तथा सभी से प्यार करें, सभी की सेवा करें के आदर्शों पर कायम है, जैसा कि प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में भगवान बाबा की समाधि पर अंकित है। जन्मदिन के महीने में चण्डीगढ़ और हरियाणा के श्री सत्य साईं सेवा संगठन 1 नवंबर से दैनिक नगर संकीर्तन और रुद्रम जाप कर रहे हैं। वे जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। से- 30 में श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था।

दुनिया भर में आयोजित संगठित भजन कार्यक्रम के अनुरूप नवंबर के दूसरे सप्ताहांत में एक वैश्विक अखंड भजन आयोजित किया गया था। श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट और मीडिया सेंटर द्वारा बाबा के जन्मदिन को विश्वस्थल पर एकीकृत तरीके से मनाया गया।

0 Comments