Monday, 19 October 2026
Breaking News
सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
चंडीगढ़ Trending

बीबीएमबी इम्पलाईज यूनियन की क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) प्रशासन अधीन कार्यरत कर्मचारियों की काफ़ी समय से लंबित मांगों के समय पर समाधान न होने पर बीबीएमबी इम्पलाईज यूनियन ने संघर्ष का रास्ता अपनाते हुए सेक्टर 19 स्थित बोर्ड कार्यालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की हुई है जिसके तहत भूख-हड़ताल पर बैठे संगरूर-पटियाला यूनिट के कर्मियों तिजेन्दर पाल सिंह व गोपाल सिंह को कामरेड मोहन लाल वर्मा व कामरेड काबुल सिंह ने जूस पिला कर उठाया व अगले 24 घंटे के लिए जमालपुर यूनिट के कर्मियों कुलविंदर सिंह और नितिन को हार पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। 

महासचिव कामरेड सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है और जब तक कर्मचारियों की मागों का स्थाई हल नहीं होता, तब तक बोर्ड मुख्यालय चडीगढ में भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान स हरिसिंह व जमालपुर से कामरेड राजेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।  

0 Comments