Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़ ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा ई-रिक्शा के चालान काटने पर तिवारी के नेतृत्व में किया रोष प्रदर्शन, चालान की रकम 15,000 से 32,000 तक

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

चण्डीगढ़ ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा 4-5 दिनों से काफ़ी संख्या में ई-रिक्शा के चालान किए जा रहे हैं तथा चालान की राशि भी 15,000-32,000 रुपये तक की है। ये कहना है चण्डीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव शशिशंकर तिवारी का। आज तिवारी की अगुआई में ई-रिक्शा वालों ने मौलीजागरां में एकत्रित होकर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ़ विरोध जताया।

तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन जिस प्रदूषण मुक्त चंडीगढ़ की बात कर रहा हैं, उसमें इन बैटरी वाले ई-रिक्शा का बहुत बड़ा योगदान हैं। इसके अलावा काफ़ी संख्या में बेरोज़गार नौजवान रोजी-रोटी कमा कर बच्चे पाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी रकम का चालान काटना बिल्कुल गलत है। अगर जाने-अनजाने में ई-रिक्शा वालों से गलती हो जाती हैं तो पहले ट्रैफ़िक पुलिस वालों को उन्हें जागरूक करना चाहिये।

यहाँ बैठक व रोष प्रदर्शन करने के बाद काफ़ी संख्या में इकट्ठे हुए ई-रिक्शा वाले तिवारी के नेतृत्व में ट्रेफिक लाइन, सेक्टर-29 का घेराव करने चल पड़े, जिस पर मौके पर थाना प्रभारी मौलीजागरां हरीओम शर्मा दलबल के साथ आकर उन्हें रोका व थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों से बात कर आश्वासन दिया कि आगे से ई-रिक्शा वालों के साथ नाजायज़ नहीं होगा।

इस मौके पर तिवारी ने ट्रैफ़िक इंस्पेक्टर नसीब सिंह से फ़ोन पर बात की तो उन्होंने भी आश्वासन दिया कि 24 जनवरी को बैठ कर बातचीत कर कोई ना कोई हल निकालेंगे। इस प्रदर्शन में भाजपा नेता दीपचंद यादव, विजय यादव, अजय पांडे, शिव कुमार ने भी मुख्य तौर पर भाग लिया।