Sunday, 08 November 2026
Breaking News
राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया
पंजाब Trending

डंकी के जरिए अमेरिका गए डेराबस्सी के युवक की बीच रास्ते में कंबोडिया में बिमारी से हुई मौत

Read in:Hindi

करीब आठ महीने पहले अमेरिका के लिए निकला था, कंबोडिया में बिमारी से हुई मौत

(MOREPIC1)(SUBHEAD)पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

निकटवर्ती गांव शेखपुरा कलां का एक युवक करीब 8 महीने पहले डंकी रूट के जरिए अमेरिका के सपने लिए निकला था, लेकिन अमेरिका पहुंचने से पहले बीच रास्ते में ही दूसरे देश में ही बिमारीवश उसका देहांत हो गया। मृतक की पहचान शेखपुरा कलां वासी रणदीप के तौर पर हुई है। परिवार मृतक की डेड बॉडी आने का इंतजार कर रहा है। परिवार ने डेरा बस्सी थाने में एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी अनुसार 10वीं पास 24 वर्षीय मृतक रणदीप पुत्र बलविंदर जो घर में सबसे छोटा था और कुंआरा था, अंबाला के एक रिश्तेदार ट्रेवल एजेंट से करीब 43 लाख रुपए में डील तय कर अमेरिका जाने के लिए निकला था। परिवार की माली हालत बड़ी खराब है जो दिहाड़ी मजदूर है और जैसे तैसे कर्ज समेत 25 लाख का परिवार ने किसी तरह इंतजाम किया और 1 जून 2024 को अमेरिका के लिए रवाना हुआ। इस बीच अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अवैध रूप से अमेरिका आए लोगों को डिपोर्ट करने का फरमान जारी कर दिया।

जिस कारण एजेंट उसे करीब 6 महीने तक एक देश से दूसरे देश अवैध रूप से घुमाए जा रहा था और अमेरिका पहुंचाने का झांसा देता रहा। इस दौरान कंबोडिया देश में उसके पांव में फोड़ा हुआ जिसकी उसने वहीं सर्जरी भी करवाई, लेकिन कोई आराम नहीं आया और उसके घाव में पस पड़ने लगी। कुछ दिन पहले उसके बड़े भाई रवि से फोन पर बात करते उसने उसे वापस भारत आने की इच्छा भी जताई।

एक दिन पहले उसके भाई को उक्त देश से एक युवक का फोन आया जो रणदीप की सहायता कर रहा था और बताया कि रणदीप की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उसके भाई ने उसके ईलाज के लिए कुछ पैसे भी भेजे लेकिन देर रात ज्यादा तबीयत खराब हुई और वहीं उसने दम तोड़ दिया।

बीती रात परिवार को रणदीप की मौत का समाचार प्राप्त हुआ। अब परिवार सदस्यों ने पंजाब सरकार से गुहार लगाकर मृतक के देह को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने उक्त एजेंट के खिलाफ डेरा बस्सी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

0 Comments