ENGLISH HINDI Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
हरियाणा

फ्लाइट सिमुलेटर में बैठकर ले सकेंगे हवाई यात्रा का आनंद

November 02, 2021 10:36 AM

अम्बाला, फेस2न्यूज:
अम्बाला में निर्माणाधीन आर्यभट्ट रीजनल साइंस सेंटर उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन साइंस सेंटर होगा जहां विज्ञान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बखूबी ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सेंटर में फ्लाइट सिमुलेटर भी लगेगा जिसके जरिए लोग बिना हवाई जहाज में बैठे हवाई यात्रा जैसा आनंद ले पाएंगे। साइंस सेंटर विद्यार्थियों के लिए सबसे लाभदायक होगा जिन्हें साइंस गैलरी में लाइव वेदर के अलावा अंतरिक्ष विज्ञान, गणित एवं अन्य रोचक जानकारियां हासिल हो सकेंगी।
सोमवार को दिल्ली से नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम के डायरेक्टर डी रामा शामा, कोलकाता से आर्किटेक्चर पारथा दास के अलावा साइंस एंड टेक्नॉलोजी विभाग हरियाणा से साइंटिफिक इंजीनियर विशाल गुलिया, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल व अन्य अधिकारियों की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया।
गृह मंत्री ने बताया कि जीटी रोड पर 5 एकड़ भूमि पर 36 करोड़ रुपए की लागत से आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। साइंस सेंटर अपनी तरह का सबसे बड़ा व यूनिक रिजनल साइंस सेंटर होगा। तीन मंजिला बनने वाले साइंस सेंटर में विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से रोचक व अन्य जानकारियां दी जाएंगी जिससे उनकी विज्ञान में रुचि और बढ़ेगी। बच्चों के अलावा अन्य वर्गों के लिए भी साइंस सेंटर भी विभिन्न जानकारियां होंगी। यह ऐसा साइंस सेंटर होगा जिसमें लाइव वेदर को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा और वर्चुअल तरीके से भी अन्य जानकारियों को दर्शाया जाएगा। सेंटर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेंटर के बनने से अम्बाला के लोगों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। साइंस सेंटर पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगा। हरियाणा के अलावा विभिन्न राज्यों से लोग इसे देख पाएंगे क्योंकि समूचे उत्तर भारत में यह साइंस सेंटर अलग किस्म का होगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
मनसा देवी मंदिर के प्रवेश द्वार के नजदीक खुले सपा सेंटर्स पर चल रहा देह व्यापार का अवैध धंधा, पंचकुला धीरे धीरे बन रहा थाईलैंड बेसहारा पशुओं से दुर्घटनाओं में मृत्यु या दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक दी जाती है वित्तीय सहायता विधानसभा बजट सत्र दौरान दो विधेयक पारित किए ईवीएम की फेक न्यूज अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश 25 फरवरी को गुरुग्राम में होगा मैराथन आयोजन हुक्का चलाने पर 85 सचांलक गिरफ्तार, 44 मामले, 353 हुक्के बरामद इंटरनेट बंद होने से परीक्षार्थी असमंजस में, रास्ते बंद होने से ट्रांसपोर्टर बेहाल लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता हो जाएगी लागू – मुख्य निर्वाचन अधिकारी रोहतक-महम-हांसी नई रेल लाइन का हुआ शुभारंभ बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित