ENGLISH HINDI Thursday, May 09, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
पंजाब

आगामी नगर निगम चुनाव हेतु आम आदमी पार्टी ने कसी कमर

May 20, 2022 10:05 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब में होने वाले नगर निगमों के चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। वीरवार को आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर पंचायतों से संबंधित मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, शिक्षा मंत्री मीत हेयर, सेहत मंत्री डा. विजय सिंगला समेत अन्य विधायक भी उपस्थित थे, जिनके साथ चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा हुई।
बता दें कि जलंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगमों के चुनाव होने है। विधानसभा चुनावों में इन सभी जिलों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रह चुका है। इन जिलों में आम आदमी पार्टी को एकतरफा जीत हासिल हुई और विरोधी दलों का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया था। अकाली दल और कांग्रेस के कई बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव हार गए। विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली बंपर जीत के बाद पार्टी नगर निगम चुनावों में जीत को लेकर काफी आश्वस्त है।
आम आदमी पार्टी के लिए इस चुनाव में और भी कई अच्छे संयोग है कि पंजाब में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब के लोगों के हित में बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। आप सरकार के फैसले और कार्यों का असर भी नगर निगम चुनावों पर पड़ेगा और पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।
जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इन चुनावों में सभी सीटों पर ईमानदार उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल का चुनाव लोकल मुद्दों पर लड़ी जाएगी।
बैठक में जरनैल सिंह ने कहा कि हम जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल किसानों ने रुकवाई संगरूर के पत्रकार के घर की कुर्की जेल में भिड़े कैदी, दो की मौत-दो घायल, 10 के खिलाफ मामला दर्ज भारतीय सेना में तैनात अग्निवीर जवान सुखविंदर सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद भारत-पाक बॅार्डर पर बैसाखी उत्सव की धूम : पाकिस्तानी भी भांगड़े व गिद्दे पर थिरके बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां