ENGLISH HINDI Wednesday, May 08, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
खेल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021: हरियाणा के पहलवान छाये

June 05, 2022 07:47 PM

पहलवानी में छोरियां भी छोरों से पीछे नहीं, कुश्ती में दूसरे दिन हरियाणा को मिले 5 स्वर्ण सहित 11 पदक

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 के दौरान रविवार को खेले गए कुश्ती मैच में हरियाणा का पूरी तरह से दबदबा रहा। पहलवानी में छोरियों ने दिखाया कि म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं। हरियाणा के पहलवानों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाकर राज्य के लिए 5 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर खेलो इंडिया की पदक तालिका में अपना स्थान बरकरार रखा है। 5 में से 2 स्वर्ण पदक लड़कियों के नाम रहे।

51 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में हरियाणा का क्लीन स्वीप

51 किलोग्राम भार वर्ग ग्रिको-रोमन लड़कों की कुश्ती में हरियाणा ने क्लीन स्वीप किया। स्वर्ण पदक के लिए खेला गया मैच सबसे खास रहा, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी हरियाणा के थे जिसमें रोनित ने 3 पॉइंट के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राहुल ने 1 पॉइंट के साथ रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में हरियाणा के कपिल दलाल व पंजाब के स्माईल ने कांस्य पदक जीता।

इस अवसर पर रोहित शर्मा ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे 7 साल से कुश्ती कर रहे हैं।

92 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में भी हरियाणा को स्वर्ण

इसी प्रकार, 92 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में साहिल जागलान ने हरियाणा को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। फाइनल मैच में साहिल जागलान ने पंजाब के खिलाड़ी रोबिनप्रीत सिंह को मात देकर यह मुकाबला अपने नाम किया।

46 किलोग्राम भार वर्ग में भी स्वर्ण और रजत पदक हरियाणा के नाम

46 किलोग्राम भार वर्ग लड़कियों के फाइनल मैच में भी दोनों खिलाड़ी हरियाणा के थे। तनु ने स्नेहा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और स्नेहा को रजत मिला।

60 किलोग्राम भार वर्ग में भी हरियाणा छाया

60 किलोग्राम भार वर्ग ग्रीको-रोमन लड़कों की कुश्ती में स्वर्ण पदक के लिए खेले गए मैच में भी दोनों खिलाड़ी हरियाणा के थे, जिसमें से अंकित ने आशीष मोर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और आशीष मोर को रजत के साथ संतोष करना पड़ा। इसी स्पर्धा में हरियाणा रवि कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

57 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक

57 किलोग्राम भार वर्ग लड़कियों की कुश्ती में हरियाणा की ज्योति ने महाराष्ट्र की प्रगति गायकवाड़ को 7-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में हरियाणा की अंजलि ने महाराष्ट्र की साक्षी पाटिल को हराकर कांस्य पदक जीता।  

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता