ENGLISH HINDI Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
राष्ट्रीय

पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारियां मुकम्मल, संधू ने दी जानकारी

January 08, 2023 09:21 AM

अबोहर, (दलीप)

पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर पंजाब कांग्रेस के ब्लॉक खुईयां सरवर के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं, लेकिन यह कांग्रेस की नहीं, बल्कि भारत जोड़ो यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद कांग्रेस को मजबूत करना नहीं, बल्कि देश को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए 'भारत छोड़ो यात्रा' शुरू की थी, लेकिन राहुल गांधी आज समय की जरूरत के मुताबिक 'भारत जोड़ो' यात्रा कर रहे हैं। संधू ने कहा कि यह यात्रा सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक यह यात्रा जारी रखनी है। अब तक यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरी है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा रोज सुबह 6 बजे शुरू होती है और 12-14 कि.मी. की दूरी तय करती है उन्होंने कहा कि 6 कि.मी. चलने के बाद सफर में चाय-पानी के लिए 30-40 मिनट रुकते हैं।
संधू ने बताया कि यह यात्रा 10 तारीख की शाम पंजाब पहुंचेगी और रात्रि विश्राम श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा। उन्होंने कहा कि सुबह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी द्वारा भाषण दिया जाएगा, जिसके बाद यात्रा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला फाजिल्का से बहुत बड़ा जत्था राहुल गांधी की यात्रा में जाएगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और राष्ट्रीय ख़बरें
केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर जर्मनी एवं अमेरिका के बाद अब यूएनओ भी बोला मेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5515 करोड़ रुपए के निवेश के साथ एसजेवीएन की सात परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित और शिलान्‍यास किया डॉ. मोहित टांटिया को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय कर्णधार सम्मान सीबीआई ने कथित अनियमितताओं संबंधित मामले की जांच में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली झूठ व धोखेबाजी के कारण ही कांग्रेस को देश ने नकार दिया: प्रधानमंत्री आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते सीज, महज एक संयोग या दिल्ली का प्रयोग? महाराजा अग्रसेन पर आधारित धारावाहिक अग्रचरित्रम के पोस्टर का विमोचन सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना को अवैध बताते हुए रद्द किया धूमधाम से मनाया गया महर्षि स्वामी दयानन्द का 200वां वर्ष जन्म दिवस