ENGLISH HINDI Monday, July 07, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब , चंडीगढ़ ने मनाया पर्यावरण दिवसगंग नहर जल संकट को लेकर किसानों का आक्रोश, धरना जारीएम.के. भाटिया ने की 'शेरे पंजाब दे शेर' टीम के मालिक पुनीत सिंह से की मुलाकातगुलाब चंद कटारिया ने 13 बटालियन सीआरपीएफ के प्रागंण में वैलनस पार्क एवं औषधीय उद्यान का उद्घाटन कियासरकारी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ने मनाया वन महोत्सवमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वैद्य डॉ. विवेक आहूजा को ‘श्रेष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक’ सम्मान से किया सम्मानित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने किया रक्तदान कैंप का आयोजनप्रोजेक्ट "आस" के तहत जंड वाला भीमे शाह में आउटरीच ड्रग्स जागरूकता कैंप का आयोजन
चंडीगढ़

वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब , चंडीगढ़ ने मनाया पर्यावरण दिवस

July 07, 2025 09:30 AM

 
 
फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब, चंडीगढ़ महानगर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें प्रांत व महानगर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

चंडीगढ़ के वरिष्ठ एडवोकेट व वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब के उपाध्यक्ष जगदीश मनचंदा मुख्य अतिथि ने पनेर का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महानगर के पालक गिरधारी लाल ने औषधीय पौधे लगाए। प्रांत समिति के सदस्य अनिल शर्मा चंडीगढ़ अध्यक्ष संदीप कंसल, महिला प्रमुख सरगुन अरोड़ा ने पौधे लगाये ।

इस मौके पर श्री मनचंदा ने पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसे पर्यावरणीय मुद्दे पर्यावरण के मुद्दे हैं। पर्यावरण और उसके संरक्षण के उपाय महत्वपूर्ण हैं।

वनवासी कल्याण आश्रम चंडीगढ़ महानगर के साथ नए कार्यकर्ता भी जुड़े हैं। महिला वर्ग से मीनाक्षी सामाजिक कार्यकर्ता, प्रिया योग, अंजु राठी सामाजिक कार्यकर्ता, प्रिया योग से मनिका खिलाड़ी, युवा वर्ग से आकाश वालिया, जो कोच व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं — इन्होंने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. हरजिंदर कौर ने इस कार्यक्रम का प्रबंध किया। हरजिंदर कौर जी ने मुख्य अतिथि व पालक को पौधे देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर महानगर की महिला प्रमुख सरगुन अरोड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस जो इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण” को मात दें' के साथ मनाया गया, एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। वनवासी कल्याण आश्रम चंडीगढ़ द्वारा "सिंगल यूज़ प्लास्टिक" के खिलाफ पूरे वर्ष अभियान चलाया जाएगा और प्रकृति तथा पर्यावरण के प्रति त्याग और जागरूकता को प्रेरित किया जाएगा।

वनवासी कल्याण आश्रम चंडीगढ़ महानगर के साथ नए कार्यकर्ता भी जुड़े हैं। महिला वर्ग से मीनाक्षी सामाजिक कार्यकर्ता, प्रिया योग, अंजु राठी सामाजिक कार्यकर्ता, प्रिया योग से मनिका खिलाड़ी, युवा वर्ग से आकाश वालिया, जो कोच व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं — इन्होंने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. हरजिंदर कौर ने इस कार्यक्रम का प्रबंध किया। हरजिंदर कौर जी ने मुख्य अतिथि व पालक को पौधे देकर सम्मानित किया ।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
गुलाब चंद कटारिया ने 13 बटालियन सीआरपीएफ के प्रागंण में वैलनस पार्क एवं औषधीय उद्यान का उद्घाटन किया सरकारी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ने मनाया वन महोत्सव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वैद्य डॉ. विवेक आहूजा को ‘श्रेष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक’ सम्मान से किया सम्मानित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने किया रक्तदान कैंप का आयोजन प्रोजेक्ट "आस" के तहत जंड वाला भीमे शाह में आउटरीच ड्रग्स जागरूकता कैंप का आयोजन आपातकाल का नाटकीय संसद का बाखूबी मंचन 80वें जन्मदिन पर 80 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश भारतीय स्टेट बैंक ने "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" पर ध्यान देने के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और संकल्प के साथ मनाया भारतीय स्टेट बैंक ने फाइव स्टार ट्रैवल्स और श्री शिव महासंघ चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया