फेस2न्यूज/ शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दि ट्रिब्यून समाचार पत्र के ऊना से संवाददाता राजेश शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका आज ऊना में 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री नेे कहा कि सुनीता शर्मा एक समाजसेवी महिला थीं, जिन्होंने क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय की क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।