ENGLISH HINDI Monday, September 15, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
जाट सभा ने एक बार फिर आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथक्षमावाणी पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आत्मचिंतन के साथ मनाया गयाप्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: नायब सिंह सैनीराज्यपाल ने डलहौजी में आपदा प्रभावित लोगों को वितरित की खाद्य एवं राहत सामग्रीचंडीगढ़ में कलश यात्रा एवं सात दिवसीय कथा का भव्य आयोजनडगशई जेल की कोठड़ी में महात्मा गांधी ने बिताई थी एक रात, जहां जेल के पीछे 14 आयरलैंड के कैदी सैनिकों को को मारी गई थी गोलियांमहाराजा अग्रसेन ट्रॉफी के लिए अखिल भारतीय बालक अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का 50वां संस्करण 27 अक्टूबर सेगुरुद्वारा साहिब सेक्टर 46-डी चंडीगढ़ की संगत द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई
चंडीगढ़

जाट सभा ने एक बार फिर आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

September 15, 2025 04:16 PM

कुछ पीड़ित परिवारों के रहने और खाने का किया जा रहा निशुल्क प्रबंध,  यूक्रेन युद्ध में धकेले गए भारतीय युवकों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की 

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

जाट सभा चंडीगढ़/ पंचकूला के प्रधान एवं हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड डीजीपी डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि जाट सभा हमेशा आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है। उन्होंने आज सभा की कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। बैठक से पूर्व किसान मसीहा चौधरी छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ मलिक ने बताया कि इस बार भी पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए जाट भवन चंडीगढ़ में , हरियाणा के बाढ़ पीड़ितों के लिए जाट भवन पंचकूला में तथा जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए "चौधरी छोटूराम यात्री निवास कटरा" में स्थान की उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क ठहरने एवं खाने-पीने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ जरूरतमंद परिवारों के लिए जाट सभा द्वारा मैडिकल से संबंधित मदद भी की जा रही है।

डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने हरियाणा सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बाढ़ के दौरान मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपया दिया जाए तथा दिव्यांग होने की स्थिति में उसके मैडिकल का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाए। गरीब का पूरा मकान क्षतिग्रस्त होने पर कम से कम 2 लाख रुपए, फसल बर्बाद होने पर प्रति एकड़ 50 हजार से लेकर 80 हजार रूपये तक , भैंस की मृत्यु होने पर मालिक को कम से कम एक लाख रुपए दिए जाने चाहिए।

जाट सभा चंडीगढ़/ पंचकूला के प्रधान डॉ मलिक ने हरियाणा सरकार तथा भारत सरकार से यह भी मांग की है कि रूस द्वारा यूक्रेन युद्ध में धकेले गए बेरोजगार भारतीय युवकों को सुरक्षित वापस लाकर उनके परिवारों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि जाट सभा द्वारा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा जिसमें दूतावास के माध्यम से बात करके रूस में फंसे भारतीय युवकों को वापस भारत लाने का अनुरोध किया जाएगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
क्षमावाणी पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आत्मचिंतन के साथ मनाया गया गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 46-डी चंडीगढ़ की संगत द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई धार्मिक स्थलों को सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी मिलनी चाहिए : हरभूषण गुलाटी श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर सभा ने बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ एक लाख रुपए प्रदान किए वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने किया पौधारोपण व सम्मान समारोह नाम 'गोपाल' और स्वीट में 'कीड़े' विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त हुआ एकत्र अदालती कार्यवाही को धत्ता बताते हुए श्री हनुमंत धाम में उत्पात किया : श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश दशलक्षण विधान पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न इत्तेहादुल मुसलमीन वेलफेयर कमेटी ने फिरोजपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री