ENGLISH HINDI Saturday, March 14, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभहरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगेशहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च कोश्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांगदादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
पंजाब

सैन सभा की सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन को प्लॉट की मांग पर विधायक ने दिया आश्वासन

October 27, 2025 11:09 AM

फेस2न्यूज/जीरकपुर (मोहाली)

हल्का डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने आश्वासन दिया है कि सैन सभा की समाजिक और धार्मिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्लाट आवंटन करवाने का पूरा प्रयास करेंगे. सरदार रंधावा सैन सभा की ओर से दिए गए मांग पत्र का जवाब दे रहे थे. विधायक रंधावा ने कहा, समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि सैन भगत जी का जीवन समानता, भाईचारे और मानव सेवा की प्रेरणा देता है, और उनके नाम पर किसी सार्वजनिक स्थल का नामकरण समाज के लिए गौरव की बात होगी।

सैन सभा ने मांग पत्र में संत शिरोमणि सैन भगत जी के नाम पर ज़ीरकपुर क्षेत्र में किसी चौक, पार्क या मार्ग का नामकरण करने तथा समाज के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु प्लॉट आवंटित करने की मांग की है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि सैन भगत जी का जीवन समानता, भाईचारे और मानव सेवा की प्रेरणा देता है, और उनके नाम पर किसी सार्वजनिक स्थल का नामकरण समाज के लिए गौरव की बात होगी।

इससे पूर्व विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा का ओल्ड अंबाला रोड स्थित ओमेगा रियल एस्टेट परिसर, थाना ढकोली के पास पहुंचे, जहाँ सैन सभा ज़ीरकपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर सैन सभा ज़ीरकपुर के प्रधान श्री मुकेश सैन, सैन भगत मंदिर कमेटी मनीमाजरा (चंडीगढ़) के प्रधान श्री तजिंदर ककरनवाल तथा सैन सभा पंचकूला के प्रधान श्री राजबीर सिंह पवार, चेयरमैन श्री बलबीर घई, सुनील काकराण, राजबीर पवार, डॉ. बरखाराम, सरदार राकेश एडवोकेट, जय भगवान सिंहमार, सोनू डोलिया, सुखबीर, रामनिवास, जगदीश मैनेजर, इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह (डेराबस्सी), वीरभान बाजवान, रामकुमार कोट, प्रदीप कोट, संजय पिंजौर, सरदार दर्शन सिंह, सहदेव, मुकेश गुरानिया, कृष्ण कुमार, कविता सिंहमार, सुमन, सुनीता मैडम, सुदेश प्रिंसिपल महोदय, और सुलोचना सहित समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

सैन महाराज के आशीर्वाद से और सभी सैन भाइयों के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। विशेष धन्यवाद सैन भगत मंदिर कमेटी मनीमाजरा चंडीगढ़, सैन सभा पंचकूला और ज़ीरकपुर, सनौली, पभात, डेराबस्सी, बलटाना, ढकोली, पीरमुछल्ला, मोहाली, चंडीगढ़ व पंचकूला के सभी सम्मानित सैन बंधुओं को जिन्होंने अपनी उपस्थिति को गौरवमयी बनाया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़ डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनाया शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान