ENGLISH HINDI Thursday, March 05, 2026
Follow us on
 
खेल

एच.के. क्रिकेट अकादमी,टी.डी.एल.स्टेडियम जायंट्स, जेपीएसए एकेडमी और एनडब्ल्यूसीए अकादमी ने अपने लीग मैच जीते

December 02, 2025 08:07 PM

फेस2न्यूज /पंचकूला

एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना, टी.डी.एल,स्टेडियम, जायंट्स, पंचकूला, जे.पी.एस.ए.एकेडमी, डेराबस्सी और
एन.डब्ल्यू.सी.ए अकादमी, पंचकूला ने आज यहां ट्राई सिटी इंदरजीत क्रिकेट ग्राउंड और डी-मार्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 6वें लेट पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने लीग मैच जीते।

  दिन के पहले लीग मैच में जेपीएसए अकादमी, डेराबस्सी ने आईवीसीए अकादमी, डेराबस्सी को 15 रनों से हराया। जेपीएसए अकादमी, डेराबस्सी के गुरनिहाल सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपीएसए अकादमी ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। गुरनिहाल सिंह ने सर्वाधिक 88 रन और मयंक राज ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से आईवीसीए अकादमी के गेंदबाज करणदीप सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि पर्व, प्रत्याश और परमवीर सभी को 1-1 विकेट मिला। जवाब में आईवीसीए अकादमी ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए और आईवीसीए की टीम 15 रन से पिछड़ गई। युवराज, आदित्य पाल, गुरनिहाल सिंह और श्रेष्ठ सभी को 1-1 विकेट मिला।

दूसरे लीग मैच में टी.डी.एल. स्टेडियम जायंट्स, पंचकूला ने चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पीरमुचल्ला को 15 रनों से हराया। चैंप्स क्रिकेट अकादमी के रण मान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीडीएल स्टेडियम, जायंट्स, पंचकूला ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। आकर्ष ने सर्वाधिक 59 रन, अमन डोरा ने 47 रन और विराट ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से चैंप्स क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज विराट सिंह ने 3 विकेट और आदित्य ने 2 विकेट लिए। जवाब में चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए और 15 रन से हार गई।

आव्युक तलवार ने सर्वाधिक 75 रन और रण मान ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से टीडीएल स्टेडियम, जायंट्स के गेंदबाज पार्थ, गर्वित आर्य और विराट सभी ने 2-2 विकेट लिए जबकि माधव ने 1 विकेट लिया।

तीसरे लीग मैच में एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना ने गुड विल क्रिकेट अकादमी, साहनेवाल को 6 विकेट से हराया। एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना के युवराज सिंह चीमा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुडविल क्रिकेट अकादमी, साहनेवाल ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। निहाल गिल ने सर्वाधिक 58 रन और हर्षण ने 31 रन बनाए। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारी जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का खिताब जीता प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में चण्डीगढ़ खो-खो टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया कोच बहनों की मेहनत रंग लाई, खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल एम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लिया गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 70वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट अत्यंत उत्साह, ऊर्जा के साथ हुई आरंभ लाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च से