ENGLISH HINDI Wednesday, April 01, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
एक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल कोसेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष“रैंप पर चमके सितारे: डॉ. अदिति, पूजा चौहान और तिलक बने ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक विनर 2026”कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
खेल

चंडीगढ़ में अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल लीग का सफल आयोजन

December 29, 2025 07:21 PM

दीपक सिंह / चंडीगढ़

अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल लीग का सफल आयोजन सेक्टर-18 स्थित न्यू पब्लिक स्कूल में किया गया। इस लीग का आयोजन चंडीगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें लड़कियों की श्रेणी में रोमांचक 3x3 बास्केटबॉल मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन ‘ए’ टीम ने खिताब अपने नाम किया। सेक्रेड हार्ट स्कूल ‘सी’ टीम उपविजेता रही, जबकि गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन ‘बी’ टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन ‘ए’ टीम में पूजा, साक्षी, अर्पिता और आशुषी शामिल रहीं। उपविजेता सेक्रेड हार्ट स्कूल ‘सी’ टीम की ओर से जिया, समाया और जपसलीन ने प्रतिनिधित्व किया। तीसरे स्थान पर रही गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन ‘बी’ टीम में अंशु, तन्नु, तरन्नुम और तन्नु शामिल थीं।

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रो. सुखमनी बल रियार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शिबा मैगन एवं नवदीप मल्ही ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने विजेता व प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मंदीप थौर ने सभी टीमों, आयोजकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया-  

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल में अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ने खेल मंत्री से की शिष्टाचार भेंट बरनाला का सहजदीप बना बॉक्सिंग चैंपियन 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से महिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराण लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारी जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का खिताब जीता