फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :
शिवमहापुराण कथाओं से शिव भक्ति की अलख जगाने वाले प्रख्यात कथावाचक नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज के मुखारबिंद से कथा सुनने के लिए शनिवार को राधाकृष्ण मंदिर सैक्टर 40 ए का नजारा अजब- गजब था। हर तरफ कथा सुनने वालों की भारी भीड़ नजर आई। हर कोई ओम शिवाय नमस्तुभ्यम का जाप करता रहा।
भीड़ के कारण जिस श्रद्धालु को जहां पर स्थान नजर आया वह बिना किसी संकोच के शिव महापुराण की कथा श्रवण करने बैठ गया। स्वामी रसिक महाराज जी ने कहा कि भक्ति और मुक्ति क पवित्र साधन शिव महापुराण कथा है। हदय में भक्ति का बिज उत्पन्न होने पर मुक्त का पथ निर्माण हो जाता है। सबसे मूल भगवान की भक्ति है।
धर्म में आड़बर की दूरी होनी चाहिए। जिससे एक शुद्धि भक्ति प्राप्त हो। अपनी मेहनत, लगन, कर्म, विश्वास से चमत्कार होता है। धर्म आड़बर से, मन वासना से और भजन कामना से दूर हो तो समझो हमारा मृत्यूलोक में जन्मलेना सार्थक हो गया। शिव को जल चढ़ाना, ओम शिवाय नमस्तुभ्यम बोलना, शिव महापुराण कथा सूनने में कोई आड़बर हीं है।
घर के दरवाजे पर ओम शिवाय नमस्तुभ्यम लिख देने से घर तुम्हारा नहीं, भगवान का हो जाता है। युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के साथ साथ पूरी दुनिया अपने चेहरों को चमकाने में लगी है। चेहरे का रंग नहीं, अपने जीने का ढंग बदल लो, तो जीवन में रंग की जरूरत नहीं पड़ेगी । कथा में मंदिर परिसर में पंचमुखी हनुमान एवं लक्ष्मी नृसिंह की मूर्ति स्थापना करवाने वाले सिक्किम में तैनात ब्रिगेडियर अमित शर्मा के पिता प्रेमकुमार शर्मा एवं वार्ड नंबर 27 की भाजपा पार्षद श्रीमती गुरुवक्श रावत को महाराज जी एवं विनय कपूर ने पटका ओढ़ाकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
आज इस अवसर पर मंदिर सभा एवं हिन्दू पर्व महासभा चण्डीगढ़ के प्रधान वीपी अरोड़ा, विनय कपूर, आरती मनचंदा, इन्दू गोस्वामी, आचार्य संचित बिजल्वाण, आचार्य जगदेव मिश्रा, आचार्य केशव स्वरूप, साध्वी मां देवेश्वरी, विक्रम सिंह विष्ट, करन नेगी, श्वेता सिंह, प्रेम जी एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
शिव महापुराण कथा के आयोजक मंदिर सभा के महासचिव विनय कपूर ने बताया कि रविवार 15 फरवरी को कथा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होगी और समापन सत्र में रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक कथा होगी ।। पिछले पांच दिनों से चल रही कथा का पांचवें दिन रात्रि को समापन होगा।