ENGLISH HINDI Saturday, February 14, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
फेदरलाइट ने मोहाली में 8,000 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर खोलावृंदावन में आयोजित भागवत कथा में लीलाधर शर्मा को सम्मानित कियाकंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजामहाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी, ठंड के बावजूद दिखा भोले के भक्तों का जोशचण्डीगढ़ खो-खो टीम ने तीसरा स्थान हासिल कियाधर्म सम्मेलन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गईकोच बहनों की मेहनत रंग लाई, खिलाड़ियों ने जीते कई मेडलएम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लिया
व्यापार

फेदरलाइट ने मोहाली में 8,000 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर खोला

February 14, 2026 04:58 PM

फेस2न्यूज/मोहाली 

फेदरलाइट ने उत्तर भारत में अपने सबसे बड़े एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन प्लाॅट नंबर 163, जेएलपीएल, सेक्टर 82, मोहाली, पंजाब में किया है। 8,000 वर्ग फुट में फैला यह अत्याधुनिक सेंटर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। यह सेंटर कॉर्पोरेट्स, शिक्षण संस्थानों और सरकारी संगठनों के लिए आधुनिक वर्कस्पेस और लर्निंग एनवायरनमेंट के नए मानक प्रस्तुत करेगा।

यह एक्सपीरियंस सेंटर आर्किटेक्ट्स, कॉर्पोरेट लीडर्स, उद्यमियों, कैंपस प्लानर्स और प्रोक्योरमेंट टीमों को आधुनिक और अनुकूलनशील फर्नीचर समाधानों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करता है। यहां एर्गोनोमिक चेयर, कोलैबोरेटिव ऑफिस सिस्टम, टेक-इनेबल्ड क्लासरूम फर्नीचर, लैबोरेटरी बेंच, लाइब्रेरी सिस्टम, ऑडिटोरियम सीटिंग और सरकारी परियोजनाओं के लिए विशेष समाधान प्रदर्शित किए गए है।

मोहाली एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से फेदरलाइट ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, आईएसबी मोहाली, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, आईआईटी रोपड़ और आईआईटी रुड़की जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ अपनी मजबूत भागीदारी को और आगे बढ़ाया है। इसके अलावा कंपनी ने टेक महिंद्रा, टीटेक इंडिया और क्वार्कसिटी इंडिया जैसी प्रमुख कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ भी काम किया है।

सेंटर का उद्घाटन फेदरलाइट ग्रुप के निदेशक लव जे चेलारम ने किया। इस अवसर पर निदेशक राउफ शाह, गाजिया शाह तथा मैनेजर-डीलर मैनेजमेंट मनीष ग्वालिनी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान श्री चेलारम ने कहा कि यह सेंटर पंजाब और ट्राइसिटी क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फेदरलाइट को छह दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है और कंपनी पूरे भारत में ऑफिस तथा एजुकेशन फर्नीचर सेगमेंट में अग्रणी रही है। 6.5 लाख वर्ग फुट से अधिक की अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ कंपनी कॉरपोरेट ऑफिस, स्टार्ट-अप्स, को-वर्किंग स्पेस, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के लिए उच्च गुणवत्ता के फर्नीचर समाधान उपलब्ध कराती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की नई रेंज में एकॉस्टिक पॉड्स, मॉड्यूलर वर्कस्टेशन, टेक्नोलॉजी से जुड़े क्लासरूम सिस्टम और एडवांस लम्बर सपोर्ट वाली एर्गोनोमिक सीटिंग शामिल है। आधुनिक डिजाइन, बायोफिलिक एलिमेंट्स, न्यूट्रल कलर पैलेट और केबल मैनेजमेंट जैसी विशेषताएं इसकी पहचान है।

सस्टेनेबिलिटी फेदरलाइट की प्रमुख प्राथमिकता है। कंपनी 3 मेगावाट रूफटॉप सोलर से संचालित प्लांट्स, रिस्पॉन्सिबली सोर्स्ड मटीरियल्स और लो-एमिशन फिनिश का उपयोग करती है। इसके साथ ही पुराना फर्नीचर इकट्ठा कर उसे पुन. उपयोग और रिसाइक्लिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जाता है।

मोहाली एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से फेदरलाइट ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, आईएसबी मोहाली, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, आईआईटी रोपड़ और आईआईटी रुड़की जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ अपनी मजबूत भागीदारी को और आगे बढ़ाया है। इसके अलावा कंपनी ने टेक महिंद्रा, टीटेक इंडिया और क्वार्कसिटी इंडिया जैसी प्रमुख कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ भी काम किया है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और व्यापार ख़बरें
एलआईसी ने पेश की जीवन उत्सव योजना वोल्वो ने चंडीगढ़ में अपनी बोर्न-इलेक्ट्रिक कार सी40 रिचार्ज को प्रदर्शित किया बेहतर तकनीक और प्रदर्शन के साथ ऑल न्यू हुंडई वेरना लांच टाटा मोटर्स ने चंडीगढ़ में रेड डार्क रेंज के साथ पेश किया बीएस6 फेज़ 2 पोर्टफोलियो ग्लोबल लीडर इन ऑफिस सॉल्यूशंस रीजस, अब जीरकपुर में लांच हीरो रियल्टी पंजाब-हिमाचल में विस्तार करेगी अपनी हरित परियोजनाओं का वोल्वो कार ने पर्यावरण अनुकूल फुल इलेक्ट्रिक एसयूवी XC-40 रिचार्ज की चंडीगढ़ में डिलीवरी की शुरू परफेक्ट डायमंड्स का चंडीगढ़ में विस्तार, नए शोरूम का अनावरण शीघ्र पंचकुला में ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने खोली नई अत्याधुनिक एकेएस इंटरनेशनल डीलरशिप मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना ने किया बर्गनर का नया पूरा अनप्रेशर कुकर श्रृंखला का शुभारंभ