
Pic courtesy Parveen
फेस2न्यूज/चंडीगढ़
चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25–26 तारीख को आयोजित नॉर्थ और साउथ डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक चैंपियनशिप में कोच बहनें मानसी और महिमा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, बावजूद इसके मानसी और महिमा के प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और अनुशासन से सबका ध्यान खींचा।
कोच मानसी और महिमा ने बताया कि यह सफलता बच्चों की रेगुलर प्रैक्टिस, डिसिप्लिन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से बच्चे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों और खेल प्रेमियों ने दोनों कोच बहनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी स्ट्रॉबेरी स्कूल, सेक्टर-26, चंडीगढ़ के छात्र हैं और मानसी व महिमा से पर्सनल ट्रेनिंग लेते हैं, जिन्हें इस फील्ड में 10 साल से अधिक का अनुभव है।
मेडल विजेता खिलाड़ी:
अंडर-6 (लड़कियां):
सान्वी – 30 मीटर व 50 मीटर में सिल्वर मेडल
अंडर-6 (लड़के):
शौर्य – 30 मीटर व 50 मीटर में गोल्ड मेडल
जय – 30 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल
अंडर-8:
इबादत कौर – जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल
रियली – 3 गोल्ड मेडल