ENGLISH HINDI Tuesday, February 10, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी, ठंड के बावजूद दिखा भोले के भक्तों का जोशचण्डीगढ़ खो-खो टीम ने तीसरा स्थान हासिल कियाधर्म सम्मेलन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गईकोच बहनों की मेहनत रंग लाई, खिलाड़ियों ने जीते कई मेडलएम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लियास्वर सप्तक सिंगर्स सोसाइटी, पंचकूला ने किया ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह की जयंती का आयोजनहुई शाम उनका ख्याल आ गया... एक शाम, धरम जी के नाम आयोजितधर्म सम्मेलन में वक्ताओं ने सनातन मूल्यों, राष्ट्र और इतिहास पर रखे विचार
खेल

कोच बहनों की मेहनत रंग लाई, खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल

February 10, 2026 07:27 PM

Pic courtesy Parveen
फेस2न्यूज/चंडीगढ़

चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25–26 तारीख को आयोजित नॉर्थ और साउथ डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक चैंपियनशिप में कोच बहनें मानसी और महिमा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, बावजूद इसके मानसी और महिमा के प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और अनुशासन से सबका ध्यान खींचा।

कोच मानसी और महिमा ने बताया कि यह सफलता बच्चों की रेगुलर प्रैक्टिस, डिसिप्लिन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से बच्चे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों और खेल प्रेमियों ने दोनों कोच बहनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी स्ट्रॉबेरी स्कूल, सेक्टर-26, चंडीगढ़ के छात्र हैं और मानसी व महिमा से पर्सनल ट्रेनिंग लेते हैं, जिन्हें इस फील्ड में 10 साल से अधिक का अनुभव है।

मेडल विजेता खिलाड़ी:

अंडर-6 (लड़कियां):

सान्वी – 30 मीटर व 50 मीटर में सिल्वर मेडल

अंडर-6 (लड़के):

शौर्य – 30 मीटर व 50 मीटर में गोल्ड मेडल

जय – 30 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल

अंडर-8:

इबादत कौर – जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल

रियली – 3 गोल्ड मेडल

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
चण्डीगढ़ खो-खो टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया एम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लिया गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 70वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट अत्यंत उत्साह, ऊर्जा के साथ हुई आरंभ लाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च से वाई.ई.सी.सी. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला और एम.एम. क्रिकेट एकेडमी, अंबाला ने में अपने अपने लीग मैच जीते राष्ट्रीय पचीसी खेल चैंपियनशिप 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न चौथा स्वर्गीय आर.पी. सिंह क्रिकेट कोच मेमोरियल लड़कों का अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट 20 जनवरी से पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा की शानदार सेंचुरी की बदौलत हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की महिला सीनियर क्रिकेट टीम जीती नशा मुक्ति हरियाणा अभियान को लेकर पंचकूला पुलिस व पत्रकारों के बीच खेला क्रिकेट मैच चंडीगढ़ में अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल लीग का सफल आयोजन