ENGLISH HINDI Thursday, March 26, 2026
Follow us on
 
संपादकीय

तेल गैस की कोई किल्लत नहीं-- बस मिल नहीं रही

March 26, 2026 10:11 AM

मनमोहन सिंह

दोस्तो देश में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है, बात बस इतनी सी है कि मिल नहीं रही। अब अगर गैस के लिए लंबी लंबी लंबी लाइनें लगी हैं, कई रेस्टोरेंट और ढाबे बंद हो गए हैं, सिलेंडर ब्लैक में बिक रहे हैं तो इसे किल्लत थोड़ा कहा जाएगा? जो लोग गैस की किल्लत बता रहे हैं वे दुनियां में देश का नाम डुबो रहे हैं और लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। अब बताओ अगर सरकार ने गैस के सिलेंडर की कीमत साठ सत्तर रुपए बढ़ा दी या गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए 35 दिन का टाइम रख दिया तो क्या हुआ? इससे यह तो नहीं कहा जा सकता कि देश में गैस की किल्लत है?

अभी कुछ देर पहले ही हमारा एक जहाज़ सायरन बजाता धड़ल्ले से ईरान से तेल ले कर हार्मूज जलडमरू से निकला है। बस 20-30 जहाज़ और खड़े हैं। अभी इस रास्ते पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण कई जहाज़ फंसे हैं इसलिए दिक्कत आ रही है। नहीं तो हमारे वहां फंसे जहाज़ कब के निकल आते। खड़ी में ज़रा जाम लगा है जैसे ही जाम खुलता है सारे जहाज़ आ जाएंगे। हमारी सरकार ने ईरान से कहा कि अगर उनकी ट्रैफिक पुलिस जाम नहीं खुला पा रही तो हमें कहे हमारी पुलिस को नाके लगाने और जाम खुलवाने का बहुत अनुभव है।

खैर जो भी हो देश में गैस की कोई किल्लत नहीं। सभी को मिल रही है। यहां लोगों को लाइनों में लगने का शौक है इसलिए लगे बैठे हैं। इन्हीं लाइनों में लोगों को एक दूजे से गपशाप करने का मौका मिल जाता है। कुछ सामाजिक रिश्ते बन जाते हैं। इश्क मुहब्बत हो जाती है। इस तरह ही नोटबंदी के दौरान हुआ था। तो लाइनें कोई नई चीज़ नहीं है। बस यह समझ लें कि अगर सरकार कहती है कि गैस की किल्लत नहीं है तो फिर नहीं है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और संपादकीय ख़बरें
क्या असम विधानसभा चुनाव पर जुबिन गर्ग का मुद्दा छाया रहेगा? अध्यक्ष नहीं, काउंसिल अधूरी: भारतीय प्रेस परिषद की कहानी एक साल से ठप प्रेस काउंसिल: क्या बिना पत्रकारों के ‘मीडिया वॉचडॉग’ चल सकता है? आज पूरी पत्रकारिता शर्मसार है! “बांग्लादेश का जन्म और असम का श्राप : शरणार्थियों के बोझ तले दबा एक राज्य” एक तरफ किसानों से बातचीत तो दूसरी और किसानों पर अद्वितीय गोलाबारी क्या यह है 2024 के बाद का भारत एक सैनिक की तरह कैसे रहें अनुशासित ? अगर रोटी नहीं पलटोगे तो जल जाएगी और सत्ता नहीं बदलोगे तो तानाशाह हो जाएगी... MANIPUR SCRIBES PUT EGI IN TROUBLES चुनाव आयोग कि स्वतंत्रता पर सुप्रीम सुनवाई, कितना सही, कितना गलत