ENGLISH HINDI Thursday, April 02, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट कीएक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल कोसेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष“रैंप पर चमके सितारे: डॉ. अदिति, पूजा चौहान और तिलक बने ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक विनर 2026”कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन
संपादकीय

आज पूरी पत्रकारिता शर्मसार है!

November 12, 2025 09:26 AM

 मनमोहन सिंह

हमारी पत्रकारिता सीधी रसातल में जा रही है। भ्रम फैलाने और सच्चाई को छुपा कर अपने एजेंडे के अनुसार खबरें देने की लिए बदनाम पत्रकारिता ने जिस तरह फिल्म कलाकार धर्मेंद्र के देहांत की खबर चला दी उसने पत्रकारों को शर्मसार कर दिया। मुझे याद है और हमारे ज़माने में जिन लोगों ने पत्रकारिता की है वे जानते हैं कि उस समय अगर खबर में छोटी सी गलती रह जाती थी तो नौकरी चली जाती थी। हम लोग बार बार क्रॉस चेक करके खबर चलते। मगर अब तो किसी ने धर्मेंद्र जैसे कलाकार के बारे में खबर देते समय उसकी पुष्टि करना भी ज़रूरी नहीं समझा। किसी ने नहीं सोचा कि इस खबर का क्या असर होगा।

जब मैं जनसत्ता में कार्य कर रहा था तो उस समय की दो घटनाएं मुझे याद हैं। पहली तो मानीमाजरा के पास एक मंदिर को गिराए जाने की थी। हमारे एक स्ट्रिंगर ने बिना पुष्टि किए एक खबर भेज दी कि प्रशासन ने मनसा देवी   के पास एक छोटा सा मंदिर गिरा दिया है। जबकि जो गिराया गया वह मंदिर नहीं था। दूसरी खबर इंडियन एक्सप्रेस की थी जिसमें सोलन स्थित सलमान रुश्दी के घर के जल जाने से जुड़ी थी। हालांकि सोलन वाली खबर रिपोर्टर की अंग्रेज़ी भाषा को डेस्क के न समझ पाने की वजह से छप गई थी, पर इन दोनों घटनाओं में रिपोर्टर्स को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी।

मुझे नहीं पता कि धर्मेंद्र वाली इस खबर के लिए किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है या नहीं लेकिन गैरज़िम्मेदारी और जल्दबाजी की इससे बड़ी मिसाल नहीं हो सकती। खास कर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें अक्सर देखने को मिलती हैं। हालांकि सोशल मीडिया की खबरों को ज़रूरी नहीं कि कोई पत्रकार ही चला रहा हो, पर आम लोगों था इसकी पहुंच आसानी से हो जाती है। यह कोई पत्रकारिता नहीं पर सब चल रहा है। किसी पर कोई नकेल नहीं है। अखबारों और टीवी चैनल्स की ख़िलाफ़ तो कार्रवाई हो सकती है पर सोशल मीडिया का क्या करें?

आज पत्रकारिता में एक दौड़ है। " सबसे पहले " के चक्कर में बहुत से अपुष्ट समाचार हम तक पहुंच जाते हैं। कुछ भी हो, किसी ने किया हो, किस भी हालात में हो, पर आज पूरी पत्रकारिता शर्मसार है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और संपादकीय ख़बरें
तेल गैस की कोई किल्लत नहीं-- बस मिल नहीं रही क्या असम विधानसभा चुनाव पर जुबिन गर्ग का मुद्दा छाया रहेगा? अध्यक्ष नहीं, काउंसिल अधूरी: भारतीय प्रेस परिषद की कहानी एक साल से ठप प्रेस काउंसिल: क्या बिना पत्रकारों के ‘मीडिया वॉचडॉग’ चल सकता है? “बांग्लादेश का जन्म और असम का श्राप : शरणार्थियों के बोझ तले दबा एक राज्य” एक तरफ किसानों से बातचीत तो दूसरी और किसानों पर अद्वितीय गोलाबारी क्या यह है 2024 के बाद का भारत एक सैनिक की तरह कैसे रहें अनुशासित ? अगर रोटी नहीं पलटोगे तो जल जाएगी और सत्ता नहीं बदलोगे तो तानाशाह हो जाएगी... MANIPUR SCRIBES PUT EGI IN TROUBLES चुनाव आयोग कि स्वतंत्रता पर सुप्रीम सुनवाई, कितना सही, कितना गलत