ENGLISH HINDI Thursday, April 09, 2026
Follow us on
 
चंडीगढ़

सीआरपीएफ ने गर्व और सम्मान के साथ मनाया शौर्य दिवस

April 09, 2026 08:39 PM

फेस2न्यूज / चण्डीगढ़ :

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज गर्व और सम्मान के साथ शौर्य दिवस मनाया। इस अवसर पर बल ने 9 अप्रैल 1965 को गुजरात के रण ऑफ कच्छ स्थित सरदार पोस्ट पर अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान देने वाले अपने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी क्रम में हल्लोमाजरा स्थित केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के पश्चिमोत्तर क्षेत्र परिसर में एक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बल के पुलिस महानिरीक्षक जी. एस. सोढ़ी ने सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट छत्रपाल सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के लिए, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व, प्रेरणा और सम्मान का प्रतीक है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
भाविप, पश्चिम 2 शाखा द्वारा लगाए गए रक्तदान कैंप में 38 ने किया खूनदान पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंजाब सरकार की नीतियों पर जताई चिंता सेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने उपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सम्मान समारोह आयोजित प्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग चिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेश