ENGLISH HINDI Saturday, March 21, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल चिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेशचिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेश"गलगोटिया इन्वेंशन" यानी भारत की उपलब्धिवनवासी कल्याण आश्रम, चण्डीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तारमुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वादचण्डीगढ़ में पैडयात्रा के जरिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान आयोजितहिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2083 के उपलक्ष्य में शहर के सभी मंदिरों में बंटेगा खीर प्रसाद
राष्ट्रीय

हिमाचल के बकलोह में भारत-अमेरिका विशेष बलों के संयुक्त अभ्यास का समापन

August 29, 2022 10:28 AM

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
भारत- अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास वज्र प्रहार- 2022 का 13वां संस्करण 28 अगस्त, 2022 को बकलोह (हिमाचल प्रदेश) में संपन्न हुआ। इस वार्षिक अभ्यास का आयोजन बारी-बारी से भारत और अमेरिका में किया जाता है। इससे पहले इसके 12वें संस्करण को अक्टूबर, 2021 में अमेरिका के वाशिंगटन स्थित जॉइंट बेस लुईस मैक कॉर्ड में आयोजित किया गया था।
इस 21 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण ने दोनों देशों के विशेष बलों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत एक संयुक्त वातावरण में हवाई परिचालन, विशेष संचालन और आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षित करने का अवसर प्रदान किया। इस अभ्यास को दो चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में युद्ध अनुकूलन और सामरिक स्तर के विशेष मिशन प्रशिक्षण अभ्यास शामिल थे। वहीं, दूसरे चरण के तहत पहले चरण में दोनों दलों द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण के 48 घंटे के सत्यापन को शामिल किया गया था।
दोनों सैन्य टुकड़ियों ने पहाड़ी इलाकों में बनावटी पारंपरिक और अपरंपरागत परिस्थतियों में कृत्रिम परिचालन की एक श्रृंखला का संयुक्त प्रशिक्षण, योजना और निष्पादन कर अपने प्राप्त किए गए मानक और सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों को साझा करने को लेकर अभ्यास के परिणामों पर काफी अधिक संतुष्टि व्यक्त की।
अमेरिकी विशेष बलों के साथ वज्र प्रहार अभ्यास मौजूदा वैश्विक स्थिति की पृष्ठभूमि में दोनों राष्ट्रों के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों को लेकर महत्वपूर्ण है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास ने भारत व अमेरिका के विशेष बलों के बीच मित्रता के पारंपरिक संबंध के साथ-साथ आपसी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत किया है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और राष्ट्रीय ख़बरें
अलविदा कह गए दोस्त, यादों से कहाँ बिछुड़ते हैं…! खास खबर: जरूरत 18 हजार पैसेंजर ट्रेन की, चल रही हैं सिर्फ 13 हजार कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष दादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि पहल कदमी: राजिंदर गुप्ता ने निजी सोशल मीडिया पर राज्यसभा में उठाया मुद्दा चटगांव हिल ट्रैक्ट्स: क्या पूर्वोत्तर भारत के लिए उभरती सुरक्षा चुनौती? होली : बुराई पर अच्छाई की जीत........ गैंडे की रक्षा से विकास की पटरी तक: असम ने संरक्षण की मिसाल कायम की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में कैसे हासिल करें सफलता , शिक्षा जगत के माहिर मोटीवेटर चरणजीत कुमार मित्तल दिए टॉप-10 टिप्स सिंगापुर से आई बुरी खबर: क्या जुबीन को न्याय मिलेगा?