ENGLISH HINDI Saturday, March 21, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल चिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेशचिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेश"गलगोटिया इन्वेंशन" यानी भारत की उपलब्धिवनवासी कल्याण आश्रम, चण्डीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तारमुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वादचण्डीगढ़ में पैडयात्रा के जरिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान आयोजितहिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2083 के उपलक्ष्य में शहर के सभी मंदिरों में बंटेगा खीर प्रसाद
राष्ट्रीय

टेस्ला पावर यूएसए लीज पर बैटरी देकर उद्योग में क्रांति को लेकर 1 बिलियन अमरीकी डॉलर के निवेश की योजना

September 23, 2022 12:16 PM

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
भारत में अग्रणी निर्माता और बैटरी के सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांड टेस्ला पावर यूएसए ने भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाने के लिये एक नवीन एवं अनोखे ओपेक्स मॉडल के तहत लीज व किराये पर बैटरी देने की अपनी योजना की घोषणा की। बैटरी को लीज पर देकर कंपनी औद्यौगिक क्षेत्र में क्रांति लेकर आयेगी। कंपनी ने अपने इस अनूठे मॉडल का विस्तार करने के लिए साल 2025 तक लगभग 8,000 करोड़ रुपये (1 बिलियन अमरीकी डॉलर) निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी, किफायती उर्जा भंडारण के साथ एमएसएमई को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
इस बारे में टेस्ला पावर यूएसए के प्रबंध निदेशक कविंदर खुराना कहते हैं कि “एमएसएमई मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में लगभग 9.5 मिलियन एमएसएमई हैं। यह क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनमें आरबीआई की मौद्रिक नीति के सख्त होने, ग्राहकों से अनियमित भुगतान एवं उच्च लागत वाली अवरोधित बिजली के साथ क्रेडिट की कमी शामिल हैं। बिजली की बार-बार कटौती भी उनकी मुख्य समस्या है, जिसके समाधान के लिये यूपीएस के साथ बैटरी का प्रयोग उनके खर्च को बढाने का काम करता है। इसे देखते हुए अब लीज पर सस्ती बैटरी के साथ एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए, हमने अपने मॉडल में उन्हें शामिल किया है, ”।
उन्होंने आगे कहा कि “हमारे पास इस मॉडल के तहत, एक उद्यम को बैटरी खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि यह हमसे लीज/किराए पर ले सकता है और हम पूर्ण रख-रखाव की सेवा भी प्रदान करेंगे। उन्हें हमें केवल मासिक आधार पर किराए का भुगतान करने की आवश्यकता होगी और किसी भी खराबी की स्थिति में, हम इसे एक नए बैटरी से बदल देंगे। हम पूंजीगत लागत को ऑपरेशनल व्यय में परिवर्तित करके एमएसएमई को सशक्त बनाएंगे, ”।
'लीज पर बैटरी' मॉडल लंबे समय के लिए अग्रिम निवेश, रखरखाव और बैटरियों के बदलने के बोझ को कम करेगा और इस प्रकार एमएसएमई को बिना अवरोध बिजली आपूर्ति प्राप्त करने के लिए सक्षम करेगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और राष्ट्रीय ख़बरें
अलविदा कह गए दोस्त, यादों से कहाँ बिछुड़ते हैं…! खास खबर: जरूरत 18 हजार पैसेंजर ट्रेन की, चल रही हैं सिर्फ 13 हजार कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष दादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि पहल कदमी: राजिंदर गुप्ता ने निजी सोशल मीडिया पर राज्यसभा में उठाया मुद्दा चटगांव हिल ट्रैक्ट्स: क्या पूर्वोत्तर भारत के लिए उभरती सुरक्षा चुनौती? होली : बुराई पर अच्छाई की जीत........ गैंडे की रक्षा से विकास की पटरी तक: असम ने संरक्षण की मिसाल कायम की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में कैसे हासिल करें सफलता , शिक्षा जगत के माहिर मोटीवेटर चरणजीत कुमार मित्तल दिए टॉप-10 टिप्स सिंगापुर से आई बुरी खबर: क्या जुबीन को न्याय मिलेगा?