Thursday, 29 October 2026
Breaking News
व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की
खेल Trending

सिख मार्शल आर्ट 'गतका' पर वर्कशॉप 28 जनवरी को लुधियाना में

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/लुधियाना 

खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, सिविल लाइंस, लुधियाना की और से देश के सबसे पुराने पंजीकृत गतका संगठन, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 28 जनवरी को कॉलेज ऑडिटोरियम में सिख मार्शल आर्ट 'गतका' पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवं इस कार्यशाला के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनदीप कौर और सह-कोऑर्डिनेटर डॉ. नरिंदर कौर ने वाताया कि यह वर्कशाप फिजिकल एजुकेशन विभाग और हेरिटेज क्लब द्वारा प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल की अगुवाई में अजोयित की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब लुधियाना के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा अमृत इंडो कैनेडियन एकेडमी लदियां कलां लुधियाना के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह चहल, नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, स्टेट अवार्डी, एसोसिएशन के नेशनल कोऑर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह, एसोसिएशन के प्रशिक्षण और कोचिंग निदेशालय के निदेशक सुखदीप सिंह भी शोभा बढ़ाएंगे और गतका खेल के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।

इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं, विशेष रूप से लड़कियों को आत्मरक्षा में कुशल वनाना, पारंपरिक खेल के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक खेल के रूप में गतका कला को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

0 Comments